फीचर्डविदेश

आतंकवादी संगठन बोको हराम ने हमला करके, 42 महिलाओं को कर लिया अगवा

खबर को सुने

नाइजीरिया: कट्टरपंथ से जूझते इस देश में आए दिन बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में कट्टरपंथियों ने हमला किया और कम से कम 42 महिलाओं को अगवा कर लिया है। स्थानीय लोगों ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। नागरिक संयुक्त कार्य बल ‘अबा’ के अनुसार, ये महिलाएं बोर्नों के जेरे जिले में लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं, तभी कट्टरपंथियों ने हमला किया। यह स्थान आतंकवादी संगठन बोको हराम का गढ़ है, जो वहां 14 वर्ष से अपनी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ये महिलाएं माफा जिले से थीं जो शरणार्थियों के शिविरों में रह रही थीं और लकड़ियां बेच कर अपनी आजीविका चलाती थीं। जिले के सरकारी प्रवक्ता कचाला मैदुगु ने घटना की पुष्टि की है। घटना मंगलवार की है लेकिन इसकी सूचना बुधवार देर रात मिली। मैदुगु ने कहा, ‘हमें कल सूचना मिली कि 46 महिलाओं को अगवा किया गया, लेकिन इनमें से केवल चार महिलाओं को घर जाने दिया गया शेष 42 अब भी उनके कब्जे में हैं।’ प्रवक्ता ने कहा कि कट्टरपंथियों ने प्रत्येक महिला की रिहाई के लिए 50,000 नायरा (55 डॉलर) की फिरौती मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button