By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चीन की कर्ज देकर गुलाम बनाने वाली चाल से परेशान हुआ श्रीलंका, अब राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की करेगा समीक्षा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > चीन की कर्ज देकर गुलाम बनाने वाली चाल से परेशान हुआ श्रीलंका, अब राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की करेगा समीक्षा
फीचर्डविदेश

चीन की कर्ज देकर गुलाम बनाने वाली चाल से परेशान हुआ श्रीलंका, अब राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की करेगा समीक्षा

The Hill India News
Last updated: August 19, 2023 3:12 pm
The Hill India News
Published: August 19, 2023
Share
Image Source : AP
SHARE

चीन की चाल से श्रीलंका भी अब परेशान होने लगा है। श्रीलंका से पहले चीन पाकिस्तान, नेपाल, इंडोनेशिया जैसे कई देशों में यह कार्ड खेल चुका है। अब श्रीलंका को कर्ज के एहसान तले दबाने में जुट गया है। इससे श्रीलंका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होने लगा है। श्रीलंका के बंदरगाहों पर चीन के जासूसी जहाजों की मौजूदगी से भारत की सुरक्षा में भी सेंध लगाने की कोशिश हो रही है। इससे श्रीलंका नई मुसीबत में घिर चुका है। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को कहा कि बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्विता के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की समीक्षा की जायेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्विता में उलझने से बचने और हिंद महासागर में तटस्थता को बरकरार रखने के मकसद से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की विस्तृत समीक्षा की जरूरत है। विक्रमसिंघे ने दक्षिणी जिले गाले में नौसैनिकों को संबोधित करते करते हुए कहा कि समीक्षा में विस्तृत मुद्दे होंगे जिनमें उभरते आर्थिक रुझान और जलवायु परिवर्तन आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आज की जमीनी स्थिति यह है कि हिंद महासागर में वैश्विक शक्तियों के बीच अतिक्रमण को लेकर संघर्ष जारी है। विक्रमसिंघे ने कहा, ‘‘एक मोर्चे पर अमेरिका और चीन के बीच प्रशांत महासागर में प्रभुत्व स्थापित करने को लेकर संघर्ष जारी है। इसी के साथ पश्चिमी देशों और रूस का यूक्रेन को लेकर सत्ता संघर्ष सामने आया है। इस प्रतिस्पर्धा का असर दूरदराज के अफ्रीका के नाइजर तक पहुंच गया है।

 

You Might Also Like

Uttarakhand: वन विभाग और तस्करों के बीच एनकाउंटर, फॉरेस्ट विभाग और पुलिस महकमें में मचा हड़कंप
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वदलीय बैठक आज, सीमा सुरक्षा पर होगा मंथन
देहरादून: पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत का खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोबारा किया गया मृतक का पोस्टमार्टम
Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून स्थित, मुख्य डाकघर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
‘मैं अपने देश भारत में आजाद हूं’, ब्रिटिश संसद भवन से बोलीं कश्मीरी पत्रकार याना मीर
TAGGED:Chinadebtenslaving tricknational securitySri Lankatroubled
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’

The Hill India News
The Hill India News
June 21, 2026
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से पीएम मोदी ने किया वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व, दिया ‘हेल्दी एजिंग’ का मंत्र
कर्णप्रयाग में निहंग-व्यापारी टकराव के बाद चमोली में धारा 163 लागू, अफवाह फैलाने वालों को सरकार की सख्त चेतावनी
सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
20 साल बाद आया फैसला: पूर्व गृह मंत्री पर हत्या की साजिश का आरोप, 128 गवाहों की गवाही के बावजूद सभी आरोपी बरी
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वर्षों तक ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
ऋषिकेश में बड़ा हादसा: पशुलोक बैराज से मिले तीन लापता लोगों के शव, SDRF के रेस्क्यू अभियान से खत्म हुई परिजनों की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
अब सिर्फ एक ही शिवसेना है : अमित शाह के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, उद्धव गुट पर साधा निशाना
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?