By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डॉ. जितेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री) ने अधिकारियों से कहा जम्मू-कश्मीर में सड़क राजमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाएं ..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > डॉ. जितेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री) ने अधिकारियों से कहा जम्मू-कश्मीर में सड़क राजमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाएं ..
देशफीचर्ड

डॉ. जितेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री) ने अधिकारियों से कहा जम्मू-कश्मीर में सड़क राजमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाएं ..

Rajesh Dabral
Last updated: March 13, 2022 6:12 pm
Rajesh Dabral
Published: March 13, 2022
Share
SHARE

खेलानी-गोहा सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-244 का काम डबल शिफ्ट यानी दो पालियों में किया जाएगा, जिससे महामारी के कारण हुए विलंब को पूरा करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया हो कि पूरी परियोजना आंशिक रूप से इस वर्ष के भीतर और आंशिक रूप से अगले वर्ष तक पूरी हो जाए।

ईकेंद्रीय मंत्री और उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ जितेंद्र सिंह ने आज यहां जम्मू और कश्मीर में एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड) की विभिन्न परियोजनाओं की ताजा स्थिति की जानकारी प्रबंध निदेशक (एमडी) एनएचआईडीसीएल, चंचल कुमार से लेने के बाद यह खुलासा किया।
चंचल कुमार ने बताया कि मंत्री ने जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में चल रही एनएचआईडीसीएल की प्रत्येक परियोजना की बारीकी से विस्तृत जानकारी ली और करीब डेढ़ घंटे तक हर पहलू के हर छोटे विवरण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंत्री चाहते थे कि परियोजनाओं में तेजी लाने के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि कोविड को लेकर हुई देरी को काफी हद तक पूरा किया जा सके।

जहां तक खेलानी-गोहा परियोजना का संबंध है, डॉ. जितेंद्र सिंह का दृढ़ मत था कि परियोजना के महत्व को देखते हुए कार्य दो पालियों में किया जाना चाहिए। तदनुसार, चंचल कुमार ने मंत्री को आश्वासन दिया कि वह तत्काल जरूरी आदेश जारी करेंगे और निर्माण एजेंसियों व संबंधित ठेकेदारों से इस संबंध में अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

गोहा-खेलानी-खन्नाबल राष्ट्रीय राजमार्ग यानी एनएच-244 चेनानी-सुधमहादेव-खेलानी-चट्टरू-खन्नाबल को जोड़ने वाला सड़क परिवहन का एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा, जो न सिर्फ यात्रा और राजस्व में सहूलियत प्रदान करेगा, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण होगा। महामारी के बाद तय की गई समय-सीमा के अनुसार, गोहा-खेलानी सड़क का पहला चरण इस साल दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है, जबकि किश्तवाड़ जिले में चटरू तक के आगे के हिस्से के फरवरी 2023 तक पूरा होने की संभावना है।

इस बीच, एनएच-244 के चेनानी-सुधमहादेव सड़क खंड को दो लेन का बनाने का काम एक बड़े पुल को छोड़कर इस साल मार्च तक पूरा होने की संभावना है। खेलानी-खन्नाबल खंड पर दोनों दिशाओं में सुरंग का निर्माण भी किया गया है और इसके इस साल अक्टूबर तक 76.49 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने की संभावना है। ंएमडीएनएचआईडीसीएल के एमडी ने मंत्री को जम्मू जिले की परियोजनाओं मंे राष्ट्रीय राजमार्ग -144ए के जम्मू-अखनूर खंड के चार लेन की ताजा स्थिति की जानकारी दी।

कश्मीर घाटी में एनएचआईडीसीएल की प्रमुख परियोजनाएं जिनके बारे में मंत्री को अवगत कराया गया था, उनमें जोजिला स्थित दोनों दिशाओं में सुरंग, जेड-मोड़ सुरंग, एनएच एनएच-701 ए के बारामूला-गुलमर्ग खंड का उन्नयन, एनएच -244 और एनएच-44 को जोड़ने वाले नए दो-लेन अनंतनाग बाईपास का निर्माण शामिल है।

You Might Also Like

शपथ लेते ही एक्शन में मोदी सरकार, शाम 5 बजे बुलाई पहली कैबिनेट बैठक
थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप से तबाही अबतक 107 की मौत 350 घायल..
फिलिस्तीन शरणार्थियों की मदद के लिए भारत ने जारी किये, 2.5 मिलियन US डॉलर की पहली किश्त
अल्मोड़ा नगर निगम की कार्यशैली पर फूटा पार्षदों का गुस्सा
आचार्य बालकृष्ण ने हिमालय पर खोजीं दो नई चोटियां, एक का ‘कैलाश शिखर’, दूसरे का ‘नंदी शिखर’ नाम रखा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?