देशफीचर्ड

शख्स ने RSS दफ्तर के दरवाजे पर किया पेशाब, विरोध करने पर लोगों ने बरसाए पत्थर, 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय के दरवाजे पर एक शख्स के पेशाब करने के बाद विवाद हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स को पेशाब करने से मना किये जाने के बाद इलाके में अराजकता फैल गई और कुछ लोगों ने दफ्तर पर पथराव कर दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से 50 की संख्या में आए उपद्रवियों ने संघ दफ्तर के पास गोलियां भी चलाईं। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित संघ के दफ्तर के दरवाजे पर एक व्यक्ति ने पेशाब कर दी थी, जिसका विरोध किए जाने पर व्यक्ति के साथ मौजूद 3-4 लोगों ने अभद्र बर्ताव किया। कुमार ने बताया कि कुछ देर में आरोपियों के पक्ष में कम से कम 50 लोग वहां पहुंच गए और उनके तथा संघ कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि संघ पदाधिकारी रवि मिश्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कार्यालय के कर्मचारियों पर पथराव किया और उन पर गोलीबारी की, इस दौरान 3 कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button