By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी को कुमाऊँ स्थानांतरित करने की साजिश के खिलाफ डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Dehradun: रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी को कुमाऊँ स्थानांतरित करने की साजिश के खिलाफ डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन
उत्तराखंडफीचर्ड

Dehradun: रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी को कुमाऊँ स्थानांतरित करने की साजिश के खिलाफ डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन

The Hill India News
Last updated: June 6, 2023 9:19 am
The Hill India News
Published: June 6, 2023
Share
SHARE

Dehradun: आज डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रानीपोखरी, भट्ट नगरी स्थित लॉ विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल पर प्रदर्शन किया गया. परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि “डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ विश्वविद्यालय के लिए करीब 14 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी. उपयुक्त जगह पर 2019 में शिलान्यास किया गया मगर पिछले सालों में एक ईंट तक नही रखी गई है. मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि इस विश्वविद्यालय को उधमसिंहनगर स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है. रानीपोखरी व डोईवाला क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा सरकार ने धोखा किया है. चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी योजनाएं लाई जाती है और बाद में उन योजनाओं पर पानी फेर दिया जाता है. रानीपोखरी में लॉ विश्वविद्यालय खुलने से क्षेत्र का विकास व गढ़वाल के छात्रों को उचित शिक्षा मिलती. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के डोईवाला विधायक रहते हुए ऐसी ही कई लुभावनी योजनाएं लाई गई थी जिनमे बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है. ऐसी ही एक योजना सूर्यधार बांध की है जिसमे करोडों का भ्रष्टाचार हुआ है व रानीपोखरी व अन्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सिंचाई का पानी नही मिल पा रहा है”.

डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि “एक योजना रेशम विभाग, रानीपोखरी की ज़मीन से फैशन प्रौद्योगिकी के राष्ट्रीय संस्थान की भी घोषणा की गई जिसका कोई कार्य शुरू नही हुआ है. क्षेत्रीय विद्यायक द्वारा भी डोईवाला क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है”. डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह करतार नेगी ने कहा कि “विश्वविद्यालय रानीपोखरी क्षेत्र से स्थानांतरित किया गया तो कांग्रेस संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा”

इस अवसर पर, नरेंद्र चौहान, योगीश पुंडीर, राजेन्द्र सजवाण, ऋषि चौहान, बीरबल सिंह रावत, हरीश सती, अनिल रावत, चतर सिंह रावत, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, कुंवर सिंह रावत, विनोद रावत, लखीराम झड़ियाल, जय प्रकाश तिवारी, चंद्र सिंह पंवार, अजय गैरोला,  तेजपाल सिंह मोंटी, शुभम काम्बोज, आदि उपस्थित रहे ।

You Might Also Like

पाकिस्तान में अहमदी इबादतगाहों में फिर तोड़फोड़, हिंदुओं ने अपहरण के खिलाफ किया प्रदर्शन
उत्तराखण्ड : देहरादून-हरिद्वार से लेकर खटीमा-भीमताल तक हुए होटल आरक्षित
AI Impact Summit 2026: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ‘स्वदेशी’ रोबोट डॉग पर छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर ‘गला घोंट दिया’ से लेकर ‘चीनी नकल’ तक के दावों की बाढ़
केदारनाथ में AIIMS की हेली एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
नई दिल्ली : प्राकृतिक खेती के मिशन पर सभी के सहयोग से बढ़ेंगे आगे- कृषि मंत्री तोमर
TAGGED:Big BreakingCongress againstDoiwala Blockhindi khabarKumaonLaw UniversityRanipokhari
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?