By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: New Delhi: “सरकार बदले की राजनीति कर रही है” तमिलनाडु के मंत्री को ED द्वारा गिरफ़्तार किये जाने पर पूरा विपक्षी दल भड़का
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > New Delhi: “सरकार बदले की राजनीति कर रही है” तमिलनाडु के मंत्री को ED द्वारा गिरफ़्तार किये जाने पर पूरा विपक्षी दल भड़का
देशफीचर्ड

New Delhi: “सरकार बदले की राजनीति कर रही है” तमिलनाडु के मंत्री को ED द्वारा गिरफ़्तार किये जाने पर पूरा विपक्षी दल भड़का

The Hill India News
Last updated: June 14, 2023 7:51 am
The Hill India News
Published: June 14, 2023
Share
SHARE

नई दिल्‍ली: तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर सियासत गरमा रही है. कई विपक्षी दलों ने वी सेंथिल की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर हमला किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार करने के प्रवर्तन निदेशालय के कदम को सरकार द्वारा उत्पीड़न और प्रतिशोध की राजनीति करार देते हुए कहा कि विपक्षी दल ऐसी कार्रवाइयों के आगे झुकने वाले नहीं हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह गिरफ्तारी भारत के विपक्ष पर लगातार हो रहे हमले का हिस्सा है और यह हमारे लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर करती है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बयान में कहा, “यह बालाजी के खिलाफ कार्रवाई कुछ और नहीं, बल्कि मोदी सरकार द्वारा उन लोगों के खिलाफ राजनीतिक उत्पीड़न और प्रतिशोध की कार्रवाई है, जो उसका विरोध करते हैं. विपक्ष में कोई भी ऐसे कदमों के सामने झुकने वाला नहीं है.”

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी वी सेंथिल की गिरफ्तारी का विरोध किया है. उन्‍होंने कहा, “हम प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी की देर रात हुई गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं. जिस तरह से उनकी स्वास्थ्य की स्थिति के बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया वह अमानवीय है और ईडी के काम करने के तरीकों पर गंभीर चिंता पैदा करता है. वही सांसद संजय राउत ने कहा, “प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विरोधी दलों को डराने का काम किया जा रहा है. अगर ईडी नहीं होती, तो महाराष्ट्र की सरकार नहीं बन पाती. आज के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ईडी का प्रोडक्शन हैं.

इस गिरफ़्तारी पर एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा, “मुझे बिलकुल भी आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि 95% सीबीआई और ईडी के मामले विपक्षी दलों के ख़िलाफ़ है. मैं संस्थानों को दोष नहीं दूंगी, क्योंकि संस्थान खुद से कोई कार्रवाई नहीं करते. उन संस्थान के पीछे कोई बड़ी शक्ति है, जो यह सब करवा रही है. वे एक प्यादों को तरह इस्तेमाल किए जा रहे हैं.

वही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से मुलाकात की, जो आज ओमंडूरार सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के बाद सेंथिल बालाजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि ईडी ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे, और बाद में बालाजी को गिरफ्तार कर लिया गया.

You Might Also Like

संविधान दिवस पर अनोखा आयोजन: राजस्थान में दो युवा जजों ने कोर्ट में सादगीपूर्ण विवाह कर पेश की मिसाल
कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल, किसकी कहां पर हुई नियुक्ति देखें पूरी लिस्ट
पाकिस्तान को ‘आईटी हब’ बताकर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, बोले- भारत आतंकवाद का देगा करारा जवाब
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ डाली याचिका
उत्तराखंड : आईएएस रणवीर चौहान होंगे कृषि एवं उद्यान के महानिदेशक
TAGGED:Big BreakingED arrestsGovernment doingoppositionTamil Nadu ministervendetta politics
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड

‘हनुमान अंश’ के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! वीकेंड पर 11 अक्टूबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद; जानें कहां होगी पार्किंग और किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

The Hill India News
The Hill India News
October 10, 2026
कैंसर से जंग लड़ रही महिला पर दोहरी मार! तिलवाड़ा में खुदाई से चार मंजिला मकान पर मंडराया खतरा, बेबस प्रभा सकलानी ने CM धामी से लगाई न्याय की गुहार
दून की बासमती पर कंक्रीट का कब्जा! कभी दुनिया में महक बिखेरने वाले धान के खेत सिमटे, अब 160 किसानों के भरोसे विरासत बचाने की जंग
देहरादून में महिला के अपहरण की साजिश, हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट! 5 हजार का इनामी ‘पंडित’ गिरफ्तार, चार आरोपियों के जुड़े तार
एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?