By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: New Delhi: अजय सिंह बिष्ट से अजेय ‘योगी’ तक का बेमिसाल सफ़र: सीएम योगी का 51वां जन्मदिन स्पेशल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > New Delhi: अजय सिंह बिष्ट से अजेय ‘योगी’ तक का बेमिसाल सफ़र: सीएम योगी का 51वां जन्मदिन स्पेशल
देशफीचर्ड

New Delhi: अजय सिंह बिष्ट से अजेय ‘योगी’ तक का बेमिसाल सफ़र: सीएम योगी का 51वां जन्मदिन स्पेशल

The Hill India News
Last updated: June 5, 2023 5:46 am
The Hill India News
Published: June 5, 2023
Share
SHARE

आज उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन है. जिनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है. वर्तमान समय में आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त है. सारा देश आपको ‘बुल्डोज़र बाबा’ के नाम से भी जनता है. आपका जन्म 05 जून 1972 को उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट जो की एक फॉरेस्ट रेंजर थे. इनकी माता सावित्री देवी एक कुशल गृहिणी है. इनके परिवार में इनके तीन बहनें और तीन भाई है. जिसमें योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर पर है. इनकी प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालय में हुई. प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से गणित और विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद योगी ने गणित में एमएससी की शिक्षा प्राप्त करने के लिए दाखिला लिया पर राम मंदिर में हो रहे आंदोलन के कारण आपका मन विचलित हो गया और आपका ध्यान पढ़ाई से हट गया.

कहते हैं न कि “होनहार बिरवान के होत चिकने पात” वैसे ही कुछ योगी जी के अंदर बचपन से ही था. इसिलए इनका राजनैतिक जीवन बचपन में ही शुरू हो गया था. कॉलेज में इनकी गिनती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उभरते हुए नेताओं में की जाने लगी थी. इसी कारण इन्होनें छात्रसंघ का चुनाव लड़ने की योजना बनाई जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इनको टिकट नहीं दिया.  जिसके चलते योगी ने निर्दलीय सदस्य के रूप में नामांकन भरा जिसमें सन् 1992 में यह चुनाव हार गयें. उसके बाद मात्र 22 वर्ष की उम्र में योगी ने सांसारिक जीवन को त्यागकर संन्यास आश्रम में प्रवेश किया.

सन्यास जीवन शुरू करने से पहले योगी ने महंत अवैद्यनाथ से मुलाकात की उसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया. सन्यास जीवन ग्रहण करने के बाद योगी ने घर त्यागने, और परिवार त्यागने के बाद देशसेवा और समाज सेवा करने का संकल्प लिया. सन् 15 फरवरी 1994 को मंहत अवैद्यनाथ ने योगी को नाथ संप्रदाय की गुरु दीक्षा दी और उन्हें अपना शिष्य बना लिया. 12 सितंबर 2014 को महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मंदिर का महंत बनाया गया और नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया.

योगी आदित्यनाथ का राजनैतिक जीवन वैसे तो छात्र जीवन से ही शुरू हो गया था. लेकिन जब देश के बारहवें लोकसभा चुनाव 1998 में संपन्न हुए तो देश में सबसे ज्यादा चर्चा में आये गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ वो इसलिए कि जब वो ये चुनाव जीत कर ससंद में आये तब उनकी उम्र मात्र 26 वर्ष की थी और वो सबसे कम उम्र के सांसद बने. सन 1998- 99 में ये कमेटी ऑफ़ फ़ूड, सिविल सप्लाई, डिपार्टमेंट ऑफ़ सुगर एंड एडिबल आयल, मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स आदि में काम किये.

सन 1999 में तेरहवीं लोकसभा में ये पुनः निर्वाचित हुए और पुराने सभी पदों पर बने रहे. सन 2004 में पुनः अपनी इसी सीट से इन्होने चुनाव जीता और सभी पुराने पदों पर काम करते रहे. सन 2009 में पन्द्रहवें लोकसभा में इन्हें लोगों ने फिर से अपना प्रतिनिधि चुना और इस बार वे परिवहन, पर्यटन और संकृति के कमिटी मेम्बर हुए. इसके बाद पुनः सन 2014 में भारत के सोलहवें लोकसभा में ये गोरखपुर सीट से चुनाव जीत कर पुनः लोकसभा सांसद बने. 19 मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनकर मुख्यमंत्री पद सौंपा गया तब से अभी तक योगी दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है और इसे उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हर दिन निष्ठा से सेवा में  लगे हुए है.

You Might Also Like

Uttarakhand: मुख्य सचिव ने राज्य में गोसदनों के निर्माण की करी समीक्षा, गोवंशीय पशुओं को गोद लेने वाले लोगो को मिलेगा निश्चित मानदेय
अगरतला : भारत के युवाओं ने दुनिया भर में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई है: द्रौपदी मुर्मु
पहलगाम हमले के अगले ही दिन उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘खर्चा नहीं उठा सकते तो न करें शादी’, भरण-पोषण की जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता पति
पहले VIP नंबर के लिए 1.17 करोड़ की बोली लगाकर पीछे हटने वाला कारोबारी फंसा, अब सरकार करेगी आय–संपत्ति की जांच
TAGGED:51st birthday specialAjay Singh BishtBig BreakingCM Yogihindi khabarIncredible journeyinvincible YogiUPCM
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

बारिश ने रोका भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, बिना गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; 1 अक्टूबर को अगला मैच

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
लालकुआं में महिला आत्महत्या मामले का बड़ा खुलासा! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आज से तीन दिन नहीं होगी देशव्यापी हड़ताल, IBA-UFBU की बातचीत के बाद टला आंदोलन
उत्तरकाशी में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए, 136 पर्वतारोहियों के लिए 3 हेलीकॉप्टर रवाना; दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा
‘गुगली मास्टर’ हरीश रावत की अगली गेंद कहां गिरेगी? त्रिवेंद्र सिंह रावत के तंज से गरमाई हरिद्वार की सियासत
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल मत बनाओ’, किशाऊ बांध के खिलाफ सड़कों पर उतरे 20 गांवों के लोग; बोले- पहले हमारी जमीन और विरासत बचाओ
ED के दरवाजे पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती घोटाले की जांच में पूछताछ; जानिए पूरा मामला
कभी मैदान पर था जलवा, आज कोई टैक्सी चला रहा तो कोई बस स्टॉप साफ कर रहा; विनोद कांबली समेत इन 8 क्रिकेटरों की जिंदगी ने बदली करवट
The Vvaan Box Office Collection Day 1: पहले दिन छाया ‘द वन’ का जादू, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने मचाई धूम; 50वें दिन ‘हनुमान अंश’ से आगे निकली कमाई
जंगल से घास-लकड़ी लाकर पिता ने पढ़ाया, बेटी बनीं वैज्ञानिक तो बेटे ने भी रचा इतिहास; अब मनीष बने डिप्टी जेलर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?