By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिये निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिये निर्देश
उत्तराखंडसामाजिक

Uttrakhand : कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिये निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: June 3, 2023 5:03 am
The Hill India Desk
Published: June 3, 2023
Share
SHARE

लक्सर। कावड़ यात्रा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिले के आला अधिकारी सतर्क हो गए हैं। शुक्रवार को जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ लक्सर, रुड़की स्टेट हाईवे वेल लक्सर हरिद्वार पुरकाजी हाईवे का निरीक्षण किया।

उन्होंने मार्ग में हुई खामियों को संबंधित विभागों को 10 दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए साथी लापरवाही करने पर कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए।

ज्ञात हो कि हर वर्ष जनपद हरिद्वार में विश्वप्रसिद्ध कावड़ यात्रा आयोजित होती है। अभी 1 माह बाद कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है। कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों ने कमर कस ली है। शुक्रवार को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने सबसे पहले लक्सर रुड़की स्टेट हाईवे मार्ग का निरीक्षण किया।

बताया कि इस दौरान रास्ते में जो भी गड्ढे बने हुए हैं या जिन स्थानों पर अभी तक पुलिया या अन्य कोई भी परेशानी बनी हुई है। उसे तत्काल ही किया जाए। इसके अलावा उन्होंने जहां पर भी मार्गों पर पुलिस पिकेट की जरूरत पानी व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया, ताकि कावड़ यात्रा के दौरान बाहर से आने वाले हमारे अतिथि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने लक्सर पुरकाजी नेशनल हाईवे का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने बालावाली तिराहे से लेकर लक्सर तक कावड़ यात्रियों को होने वाली परेशानी की बाबत जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, कि आगामी 10 दिन के भीतर सभी परेशानियों को दूर कर उन्हें अवगत कराएं।

इस दौरान एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह, एसडीएम सदर हरिद्वार पूरण सिंह राणा, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर मनोज ठाकुर, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, खानपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के अलावा अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड: पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती के लिए सरकार का बड़ा दांव, 339 करोड़ की कैंपा कार्ययोजना को हरी झंडी
उत्तराखंड : कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र हुए आप के
Uttrakhand : देहरादून में नकली दवाइयों का व्यापार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार दो अभियुक्तों की तलाश जारी
दून एसएसपी से मिला पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल, इस संबंध में की विस्तृत चर्चा! पढ़िए…
उत्तराखंड में एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम — ‘RAMP’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन
TAGGED:alert modeHaridwar policeHaridwareinstructs officersKanwar Yatraremaintightens gear regardingUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?