By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री श्री मोदी स्मार्ट एग्रीकल्चर पर वेबिनार को करेंगे संबोधित…
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > प्रधानमंत्री श्री मोदी स्मार्ट एग्रीकल्चर पर वेबिनार को करेंगे संबोधित…
देशफीचर्ड

प्रधानमंत्री श्री मोदी स्मार्ट एग्रीकल्चर पर वेबिनार को करेंगे संबोधित…

Rajesh Dabral
Last updated: February 23, 2022 2:05 pm
Rajesh Dabral
Published: February 23, 2022
Share
SHARE

देश में स्मार्ट के संबंध में 24 फरवरी को एक वृहद वेबिनार आयोजित किया गया है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। साथ ही, इस वेबिनार में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति पारस, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी तथा सहकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा सहित कुछ अन्य मंत्री एवं देश के सभी कृषि संस्थानों के अलावा अनेक विशेषज्ञ भी विशेष रूप से शामिल होंगे।

गुरूवार सुबह 10 बजे से होने वाले इस महत्वपूर्ण वेबिनार में मुख्य रूप से पांच सत्रों में दिनभर विस्तृत चर्चा होगी। ये विषय हैं- प्राकृतिक खेती व इसकी पहुंच, उभरता हुआ हाई-टेक व डिजिटल एग्री इकोसिस्टम, मिलेट्स के महत्व के मद्देनजर इसका उपयोग व्यापकता से वापस किया जाना व खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता बढ़ाना, सहकारिता से समृद्धि  तथा कृषि-संबद्ध क्षेत्र में मूल्य श्रृंखला अवसंरचना में निवेश का वित्तपोषण।

इन सत्रों का संचालन कृषि सचिव श्री संजय अग्रवाल, मत्स्य पालन सचिव श्री जे.एन. स्वाईं, डेयर के सचिव व आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा, पशुपालन एवं डेयरी सचिव श्री अतुल चतुर्वेदी तथा खाद्य सचिव श्री सुधांशु पांडे करेंगे। इस दौरान विविध विषयों पर लघु फिल्मों का प्रसारण भी किया जाएगा।

भारत सरकार द्वारा गत एक फरवरी को प्रस्तुत बजट देश के गरीब व मध्यम वर्ग को अधिकाधिक अवसर प्रदान करने के लिए है और यह अमृत काल के दौरान भारत को गति देने और आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक सशक्त भारत की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसमें देश के किसान भाइयों-बहनों के लिए भी अनेक विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनके माध्यम से भारतीय कृषि की सतत् प्रगति सुनिश्चित होगी। PIB

You Might Also Like

कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने दी सूरत को 3400 करोड़ रुपये की सौगात
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले BRS के पूर्व सांसद समेत 35 नेता थामेंगे कांग्रेस का हाथ
शिखर धवन की ‘तीसरी शादी’ की अफवाह का सच: वायरल कोर्ट मैरिज तस्वीरों के पीछे की पूरी कहानी
Dehradun: प्रेमनगर में ‘GST बचत उत्सव’: सीएम धामी बोले – घटे GST का लाभ आमजन तक पहुँचाना सबकी जिम्मेदारी
TAGGED:AgricultureNatural farmingwebinar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

अमेरिका में जन्म लेना अब नागरिकता की गारंटी नहीं? बर्थ टूरिज्म पर ट्रंप का बड़ा वार, नए आदेश से मचा राजनीतिक और कानूनी घमासान

The Hill India News
The Hill India News
August 7, 2026
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत की उम्मीद! हाईकोर्ट में सरकार ने वापस लिया शपथ पत्र, 10 सितंबर को तीन सचिव होंगे तलब; नियमितीकरण पर बढ़ी उम्मीदें
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज: उपनल कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, MBBS डॉक्टरों के लिए नए नियम और मानसून सत्र पर भी होगा फैसला
“महिला शक्ति का महाकुंभ: उत्तराखंड की 13 बेटियों को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित”
दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक से चुनावी तैयारियों को मिली नई धार: संगठन मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और 2027 मिशन पर हुआ मंथन, टिकट कटने की अटकलों पर पार्टी ने तोड़ी चुप्पी
IGIMS में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल: मंत्री निशांत कुमार के सामने फूट पड़ा मरीजों का दर्द, इलाज में लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायतों से मचा हड़कंप
JPSC आंदोलन निर्णायक मोड़ पर: सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित, भूख हड़ताल पर अड़े छात्रों ने कहा—‘अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए’
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं अलकनंदा-मंदाकिनी, 179 सड़कें बंद; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: ‘अग्निवीर आक्रोश यात्रा’ को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी का भव्य स्वागत, सैनिकों और युवाओं के मुद्दों पर बुलंद की आवाज
उत्तराखंड में SIR पर सियासी संग्राम: फॉर्म-7 को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा ने किया पलटवार; 19 लाख नोटिसों से बढ़ी चुनावी हलचल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?