By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 178 लाख की लागत से बनी दून विहार पेयजल योजना का लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 178 लाख की लागत से बनी दून विहार पेयजल योजना का लोकार्पण
उत्तराखंड

Uttrakhand : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 178 लाख की लागत से बनी दून विहार पेयजल योजना का लोकार्पण

The Hill India Desk
Last updated: May 25, 2023 9:15 am
The Hill India Desk
Published: May 25, 2023
Share
SHARE

 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मसूरी विधानसभा के अंतर्गत राज्य सैक्टर कार्यक्रम से निर्मित दून विहार पेयजल योजना (लागत 178.44 लाख) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण स्थल पर वृक्षारोपण किया और सभी क्षेत्र वासियों को बधाई भी दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इससे पहले 20 अप्रैल को हमने सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन किया था जो दो करोड़ 95 लाख की लागत से निर्मित होगा। सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा जो 1.70 करोड़ से निर्मित होगी। दून विहार क्षेत्र में लगभग 97 प्रतिशत बंच केबलिंग का कार्य पूर्ण हो गया है, मात्र 800 मीटर से कम का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।

पार्क का निर्माण भी अतिशीघ्र किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता के द्वार के नारे तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने ओवरहैड टैंक के लिए भूमि देने के लिए मंदिर समिति के सदस्यों को आभार भी जताया। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को दी गई बड़ी सौगात वंदे भारत ट्रेन के लिए उनका आभार भी प्रकट किया।

गौरतलब है कि इस योजना से दून विहार की 1620 जनसंख्या को जलापूर्ति की जायेगी। योजना में निर्मित 01 नग नलकूप से 350 एलपीएम का श्राव प्राप्त हुआ है एवं 200 कि०ली० क्षमता के जलाशय के निर्माण उपरान्त पम्प हाऊस से राईजिंग मेन की लाईन को उक्त जलाशय से जोडा गया है एवं 370 मीटर नयी वितरण प्रणाली बिछाकर दून विहार में पर्व बिछी वितरण प्रणाली से जोड दून विहार क्षेत्रवासियों को जलापूर्ति की जा रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, जलनिगम के ईई दीपक नौटियाल, सचिन कुमार, निरंजन डोभाल, दया जोशी, जगदंबा प्रसाद डिमरी, किरण पासवान, भावना बिष्ट, विनय गुप्ता, राकेश चड्ढा, सुरेंद्र नेगी, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, चुन्नी लाल, कमल थापा, मनजीत रावत, विजय शर्मा, निशा शर्मा सहित सैकडो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला: किच्छा पेट्रोल पंप लूट कांड और गोकशी मामले में आरोपियों को मिली जमानत
उत्तराखंड में सहकारिता से आत्मनिर्भरता की राह: पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने ₹85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
उत्तराखंड: हल्द्वानी में विकास की बड़ी छलांग; सीएम धामी ने ₹147 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखण्ड : चोपता के चांदधार एवं गैंठाणा बांगर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जाएगा -सीएम धामी
Uttarakhand: दुल्हन ने बेरोजगार दूल्हे संग फेरे लेने से किया इनकार; बंधक बने बाराती, हर्जाना देकर छूटी जान
TAGGED:DehradunSoldier Welfare Minister Ganesh JoshiUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

“महिला शक्ति का महाकुंभ: उत्तराखंड की 13 बेटियों को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित”

The Hill India News
The Hill India News
August 6, 2026
दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक से चुनावी तैयारियों को मिली नई धार: संगठन मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और 2027 मिशन पर हुआ मंथन, टिकट कटने की अटकलों पर पार्टी ने तोड़ी चुप्पी
IGIMS में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल: मंत्री निशांत कुमार के सामने फूट पड़ा मरीजों का दर्द, इलाज में लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायतों से मचा हड़कंप
JPSC आंदोलन निर्णायक मोड़ पर: सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित, भूख हड़ताल पर अड़े छात्रों ने कहा—‘अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए’
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं अलकनंदा-मंदाकिनी, 179 सड़कें बंद; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: ‘अग्निवीर आक्रोश यात्रा’ को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी का भव्य स्वागत, सैनिकों और युवाओं के मुद्दों पर बुलंद की आवाज
उत्तराखंड में SIR पर सियासी संग्राम: फॉर्म-7 को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा ने किया पलटवार; 19 लाख नोटिसों से बढ़ी चुनावी हलचल
₹7 करोड़ के लोन घोटाले से हिला उत्तराखंड! सहकारी बैंक की अल्मोड़ा शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा, तत्कालीन MD समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?