By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को जमकर लगाई क्लास
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को जमकर लगाई क्लास
उत्तराखंड

Uttrakhand : मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को जमकर लगाई क्लास

The Hill India Desk
Last updated: May 18, 2023 3:36 pm
The Hill India Desk
Published: May 18, 2023
Share
SHARE

ब्रेकिंग : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों की लगाई क्लास

देहरादून : शहरी विकास मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान निर्माण कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वहीं, कई कार्यों के काम अंतिम चरण अथवा पूर्ण होने पर प्रोत्साहित भी किया। साथ ही जहां वाटर एटीएम लगे हैं, वहां दो दिन के भीतर जागरूकता बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया।

इसके अलावा पूर्व में परेड ग्राउड में निरीक्षण के दौरान घास की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच के निर्देश देने के बाद भी कार्यवाही न होने पर क्लास लगाई। शासकीय आवास पर हुई समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री डा अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की स्थिति जानी।

बैठक के दौरान डा अग्रवाल ने सिटीजन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। वाटर एटीएम पर अधिकारियों ने बताया की कुल 24 एटीएम अभी तक लगाए गए हैं, जिसका लाभ अभी तक साढ़े पांच लाख लोग ले चुके हैं।

बताया कि एटीएम में एक रुपए का सिक्का डालने पर 300 एमएल वाटर देता है। इस पर मंत्री ने कहा की गर्मी का दिनों में वाटर एटीएम राहगीरों के लिए औषधि का काम करता है, ऐसे में उन्हें दूर से वाटर एटीएम की जानकारी हो, इसके लिए दो दिन के भीतर साइन बोर्ड लगाया जाए।

डा अग्रवाल ने बैठक में बीती 19 जनवरी को परेड ग्राउंड में निरीक्षण के दौरान घास की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए थे, मगर पांच माह के बाद भी जांच न होने पर डा अग्रवाल ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने जल्द जांच के लिए भी निर्देशित किया।

उन्होंने स्मार्ट जल प्रबंधन सकाडा द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत 206 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। वहीं, स्मार्ट जल मीटर पर बताया कि 29 किमी पर 6432 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

उन्होंने स्मार्ट रोड परियोजना की स्थिति जानी। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार रोड, ईसी रोड, राजपुर रोड, चकराता रोड पर रात्रि 11 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक कार्य किया जा रहा है। इस पर मंत्री डा अग्रवाल ने कहा कि रात्रि में अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे, इससे कार्यों की मॉनिटरिंग भी होगी।

बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने इंटीग्रेटेड आउट फॉल सीवरेज स्कीम और इंटीग्रेटेड आउट फॉल ड्रेनेज स्कीम की स्थिति जानते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट शौचालय, इलेक्ट्रिक बस, क्रैच बिल्डिंग, दून लाइब्रेरी, डिजिटाइजेशन ऑफ कलेक्ट्रेट ऑफिस एंड सीडीओ ऑफिस, पलटन बाजार पैदलीकरण, स्मार्ट पोल तथा फसाड वर्क्स पलटन बाजार का कार्य लगभग पूर्ण होने पर अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया।

इस मौके पर अपर कार्यकारी अधिकारी श्याम सिंह राणा, सीजीएम जेएस चौहान, एजीएम केपी चमोला, पीएमसी स्मार्ट सिटी संजीत, एजीएम इलेक्ट्रिकल आशीष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर टाटा प्रकाश जोशी, पीएमसी टीम लीडर संजीव शर्मा, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता गौरव सकलानी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश लावा, परियोजना प्रबंधक देहरादून स्मार्ट सिटी प्रवीण कुश, जल निगम के अधिशासी अभियंता हेम जोशी आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand: नैनीताल में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ, सीएम ने कहा — “उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य”
Uttarakhand: “हिल्स टू हाई-टेक”: देहरादून में उत्तराखण्ड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 आज, डिजिटल भविष्य की नई दिशा
Uttarakhand: भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड : केदारनाथ उपचुनाव में किसके हाथ लगेगी बाजी? 
प्रदेश में अगले दो हफ्तों में मानसून देगा दस्तकउत्तराखण्ड में इस वर्ष जमकर बरसेंगे बादल
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड BJP में मंथन का दौर तेज: राज्यसभा सीट पर आज बनेगा नामों का पैनल, नई टीम के साथ कोर ग्रुप की अहम बैठक

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं खारिज; अब इसी व्यवस्था के तहत होंगे चुनाव
हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत? एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, CM धामी की तारीफ और दिनेश अग्रवाल के तंज से गरमाया माहौल
होर्मुज खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 7 दिन का फॉर्मूला, सामने रखीं बड़ी शर्तें; क्या अब थमेगा महीनों से जारी युद्ध?
बैंक हड़ताल से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 26 सितंबर तक खाते में आएगा सितंबर का वेतन-पेंशन; सरकार ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट, 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- हर फैसले की होती है तय प्रक्रिया; मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल
Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में BJP की जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर; गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस हारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?