
नेपाल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। भारत के नंबर प्लेट वाली एक बस के मार्सयांगडी नदी में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। यह बस दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहारा में हुई। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। बस का नंबर UP FT 7623 है। बस में बड़ी संख्या में भारतीय लोग सवार थे। वहीं, अब योगी सरकार पता लगा रही है कि हादसे का शिकार हुए लोग उत्तर प्रदेश से तो नहीं हैं। इसकी जानकारी सामने आ जाएगी।
VIDEO | At least 11 people were killed after an Indian-registered passenger bus plunged into the Marsyangdi River in central #Nepal, earlier today. The accident took place at Aaina Pahara in Tanahun district.#NepalNews
(Source: Third Party) pic.twitter.com/UC8LXR9aC1
— Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2024
इस मामले की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या कोई यूपी का व्यक्ति इसमें शामिल है। एसडीएम महाराजगंज को नेपाल भेजा जा रहा है। एडीएम महाराजगंज इस मामले को लेकर समन्वय करेंगे। वहीं, हादसे के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बचाव व राहत अभियान चलाया जा रहा है। हादसे का शिकार हुई बस बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इस बस में 40 भारतीय लोग सवार थे।