By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी 1,50,173 करोड़ रुपए तक पहुंची
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी 1,50,173 करोड़ रुपए तक पहुंची
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी 1,50,173 करोड़ रुपए तक पहुंची

Rajesh Dabral
Last updated: September 17, 2022 4:40 am
Rajesh Dabral
Published: August 2, 2022
Share
SHARE

भारत सरकार ने नीलामी के लिए 72,098 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम रखा था, जिसमें से 51,236 मेगाहर्ट्ज (कुल का 71 प्रतिशत) 1,50,173 करोड़ रुपये की बोली के साथ बेचा गया है।

मेसर्स अडानी डेटा नेटवर्क्स लिमिटेड ने एमएम वेव बैंड (26 गीगाहर्ट्ज़) में 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम प्राप्त किया है। मेसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड ने 900, 1800, 2100, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड में 19,867.8 मेगाहर्ट्ज प्राप्त किया है। मेसर्स रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने 700, 800, 1800, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ में 24,740 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम प्राप्त किया है। मेसर्स वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 1800, 2100, 2500, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ में 6,228 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम प्राप्त किया है।

1,50,173 करोड़ रुपये की कुल बोली राशि में अडानी डेटा नेटवर्क की 212 करोड़ रुपये की भारती एयरटेल लिमिटेड की 43,048 करोड़ रुपए की, रिलायंस जियो इन्फोकॉम की 88,078 करोड़ रुपए और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की 18,799 करोड़ रुपए की बोलियां शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों द्वारा भुगतान की जाने वाली वार्षिक किस्त 13,365 करोड़ रुपए की है।

वार्षिक किश्तों की गणना में ब्याज दर 7.2 प्रतिशत है और कुछ प्रतिभागी अधिक अग्रिम भुगतान भी कर सकते हैं।

पहली बार 600 मेगाहर्ट्ज बैंड नीलामी के लिए रखा गया था। इस बैंड के लिए कोई बोली प्राप्त नहीं हुई थी। मोबाइल टेलीफोनी के लिए 600 मेगाहर्ट्ज बैंड का उपकरण इकोसिस्टम अभी तक विकसित नहीं हुआ है। कुछ वर्षों में यह बैंड महत्वपूर्ण हो सकता है।

700 मेगाहर्ट्ज में, 5जी  इकोसिस्टम अच्छी तरह से विकसित है। इसका एक बड़ा सेल आकार है और बुनियादी ढांचे की आवश्यकता कम है। यह बैंड एक बड़ी रेंज और अच्छी कवरेज उपलब्ध करता है। मैसर्स रिलायंस जियो ने अखिल भारतीय 10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम प्राप्त किया है।

800 से 2,500 के बीच के बैंड के लिए, प्रतिभागियों ने मुख्य रूप से क्षमता बढ़ाने और    4जी कवरेज में सुधार के लिए स्पेक्ट्रम हेतु बोली लगाई है।

मिड बैंड यानी 3300 मेगाहर्ट्ज बैंड अच्छी प्रवाह क्षमता (थ्रूपुट) प्रदान करने में महत्वपूर्ण है। तीनों मौजूदा ऑपरेटरों ने इस बैंड में स्पेक्ट्रम प्राप्त कर लिया है। ऑपरेटरों द्वारा मौजूदा 4जी क्षमता को बढ़ाने और 3300 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने की संभावना है।

एमएम वेव बैंड यानी 26 गीगाहर्ट्ज में उच्च प्रवाह क्षमता है, लेकिन की रेंज बहुत कम है। इस बैंड के कैप्टिव या गैर-सार्वजनिक नेटवर्क के लिए उपयोग किए जाने की संभावना है। इस बैंड में पूरे विश्व में फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) लोकप्रियहो रहा है। एफडब्ल्यूए को उच्च घनत्व/भीड़ वाले शहरी क्षेत्रों में फाइबर के विकल्प के रूप में इस्तेमाल  किया जा सकता है। सभी चार प्रतिभागियों ने इस बैंड में स्पेक्ट्रम प्राप्त किया है।

मैसर्स मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एमएसटीसी), भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम नीलामकर्ता है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा किए गए सुधारों और स्पष्ट नीति निर्देश के परिणामस्वरूप सफल स्पेक्ट्रम नीलामी हुई है। इससे यह भी पता चलता है कि दूरसंचार क्षेत्र विकास की राह पर अग्रसर है।

स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी और 5जी सेवाएं सितंबर/अक्टूबर तक शुरू होने की संभावना है।

टेलीकॉम कनेक्टिविटी के लिए स्पेक्ट्रम बहुत जरूरी है। स्पेक्ट्रम की बेहतर उपलब्धता से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होने का अनुमान है।

बोलीदाता-वार प्राप्त स्पेक्ट्रम की मात्रा और देय राशि का विवरण नीचे दिया गया है-

 

मात्रा

ऑपरेटर 700 मेगाहर्टज 800 मेगाहर्टज 900 मेगाहर्टज 1800 मेगाहर्टज 2100 मेगाहर्टज 2500 मेगाहर्टज 3300 मेगाहर्टज 26 गीगाहर्टज योग
नीलामी के लिए रखा गया कुल स्पेक्ट्रम 550 136 74 267 160 230 7,260 62,700 72,098
मैसर्स अडानी डाटा नेटवर्क्स लि. 0 0 0 0 0 0 0 400 400
भारती एयरटेल लि. 0 0 12.8 25 30 0 2,200 17,600 19,867.8
रिलायंस जियो इन्फोकॉम 220 20 0 60 0 0 2,440 22,000 24,740
वोडोफोन आइडिया लि. 0 0 0 3.4 5 20 850 5,350 6,228.4
योग 220 20 12.8 88.4 35 20 5490 45,350 51,236.2
प्रतिशत स्पेक्ट्रम बोली 40 प्रतिशत 15 प्रतिशत 17 प्रतिशत 33 प्रतिशत 22 प्रतिशत 9 प्रतिशत 76 प्रतिशत 72 प्रतिशत 71 प्रतिशत

भुगतान की जाने वाली बोली राशि (करोड़ रुपए में)

ऑपरेटर 700 मेगाहर्टज 800 मेगाहर्टज 900 मेगाहर्टज 1800 मेगाहर्टज 2100 मेगाहर्टज 2500 मेगाहर्टज 3300 मेगाहर्टज 26 गीगाहर्टज योग
मैसर्स अडानी डाटा नेटवर्क्स लि. 0 0 0 0 0 0 0 212 212
भारती एयरटेल लि. 0 0 349 2,763 2,680 0 31,700 5,592 43,084
रिलायंस जियो इन्फोकॉम 39,270 1050 0 7,028 0 0 33,740 6,990 88,078
वोडोफोन आइडिया लि. 0 0 0 584 500 650 15,150 1,915 18,799
योग 39,270 1050 349 10,375 3,180 650 80,590 14,709 1,50,173

 

 

You Might Also Like

बेखौफ अपराधियों ने CPM नेता को ऑफिस में घुसकर मारी गोली, इलाके में भारी तनाव
कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही पहलवान बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ये पद
सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया हैंडबुक, अब कानूनी शब्दावली से बाहर हो जाएंगे ये शब्द
विकासनगर: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 5 चोरियों का खुलासा; 40 लाख के जेवर और नकदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 2 दबोचे
BSP दफ्तर में बदला माहौल, मायावती की बैठक में खाली रहीं वीवीआईपी कुर्सियां – जानिए वजह
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

जेपी नड्डा और CJP के बीच बैठक: ‘धरना प्रदर्शन समाप्त’ करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने रखीं तीन बड़ी शर्तें, दिल्ली में तनाव बरकरार

The Hill India News
The Hill India News
July 20, 2026
बदरीनाथ धाम दान चोरी मामला: गणेश गोदियाल और BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी में आर-पार, ‘संगठित अपराध’ के आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, नई SIT गठित करने के निर्देश, वरिष्ठ IPS अधिकारी करेंगे जांच की अगुवाई
उत्तराखंड में बारिश का कहर: रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे में तीन मौतें, भूस्खलन और हादसों से कई जिले प्रभावित
संसद मार्च पर बवाल: CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्ती, नड्डा से वार्ता के बाद खत्म हुआ अनशन, कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
50 कोशिशें, गोल्ड मेडल और टूटा सपना: सरकारी नौकरी की दौड़ में हारकर होनहार इंजीनियर ने दी जान
बरसात में मकड़ी ने काट लिया तो घबराएं नहीं! WHO के तकनीकी सलाहकार ने बताए सही इलाज के तरीके और खतरे के संकेत
उत्तराखंड में सुपरफूड किनोवा की दस्तक: थलीसैंण से शुरू होगा खेती का नया अध्याय, कम पानी में अधिक मुनाफे की उम्मीद
बेटी का भविष्य संवारने निकला परिवार काल के मुंह में समाया: समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
रुद्रप्रयाग में बारिश का रौद्र रूप: उफनाईं अलकनंदा-मंदाकिनी, हाईवे बंद, भूस्खलन से बढ़ा खतरा; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?