By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ये 8 वर्ष पिछले 60 वर्ष की तुलना में बेहतर रहे हैं : अनुराग ठाकुर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > ये 8 वर्ष पिछले 60 वर्ष की तुलना में बेहतर रहे हैं : अनुराग ठाकुर
देशफीचर्ड

ये 8 वर्ष पिछले 60 वर्ष की तुलना में बेहतर रहे हैं : अनुराग ठाकुर

Rajesh Dabral
Last updated: September 16, 2022 5:27 am
Rajesh Dabral
Published: June 3, 2022
Share
SHARE

अनुराग ठाकुर ने दूरदर्शन समाचार सम्मेलन का उद्घाटन किया

“जेएएम (जनधन-आधार-मोबाइल) की तिहरी प्रणाली ने भ्रष्ट बिचौलियों की व्यवस्था को ध्वस्त कर दो लाख करोड़ रुपये बचाए हैं”

कोविड से होने वाली मौत की रिपोर्टिंग की एक मजबूत प्रणाली उपलब्ध है, कम रिपोर्टिंग की कोई गुंजाइश नहीं

कोविड  महामारी के दौरान 50 यूनिकॉर्न उभरे, भारत आज स्टार्टअप वाले शीर्ष तीन देशों में शामिल है

केन्द्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर ने आज सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर डीडी न्यूज कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पिछले 8 वर्षों के दौरान सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न गतिविधियों के विविध पहलुओं पर केन्द्रीय मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा शामिल थी। इस महत्वपूर्ण चर्चा में अर्थव्यवस्था और देश की वर्तमान स्थिति से जुड़े प्रश्न शामिल थे।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार भारत के दूरदराज के क्षेत्रों में विकास के बीज बोने में सफल रही है। यह तथ्य ऐतिहासिक रूप से गरीबी रेखा के ऊपर लाए गए लोगों की भारी संख्या से स्पष्ट है, जोकि पिछले 8 वर्षों की अवधि में अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। श्री ठाकुर ने कहा, “सरकार पिछले 8 वर्षों में उन उपलब्धियों को हासिल करने में समर्थ रही है, जिन्हें पिछले कई दशकों के दौरान हासिल नहीं किया जा सका था।”

ठाकुर ने 12 करोड़ से अधिक शौचालयों एवं 3 करोड़ से अधिक घरों के निर्माण,  महज पिछले तीन वर्षों में 45 प्रतिशत घरों में पाइप से पानी का कनेक्शन, 9 करोड़ से अधिक रसोई घरों में गैस का कनेक्शन, सभी गांवों एवं घरों में बिजली जैसी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह सब भारत के गरीब लोगों के लिए ‘अच्छे दिन’ लेकर आया है और सरकार ने सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं । सरकार के समग्र प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने इसे “साठ से बेहतर आठ” (60 वर्ष से बेहतर 8 वर्ष) के रूप में निरूपित किया।

ठाकुर ने आगे कहा कि अमीर और गरीब के बीच की खाई कम हुई है। दो वर्षों के भीतर 45 करोड़ बैंक खाते खोले गए, जिसके परिणामस्वरूप आज भारत भीम यूपीआई पर एक महीने में चार बिलियन से अधिक का लेनदेन कर रहा है, जिसे दुनिया भर की बड़ी तकनीकी कंपनियों द्वारा आश्चर्य से देखा जा रहा है। इस पहल ने भारत को वो उपलब्धि हासिल करने में समर्थ बनाया है जिसे कोई और देश हासिल नहीं कर सका – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक बटन दबाकर 12 करोड़ किसानों के खातों में 21 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। श्री ठाकुर ने कहा, “जेएएम (जनधन-आधार-मोबाइल) की तिहरी प्रणाली ने लाभ हस्तांतरण योजनाओं में बिचौलियों द्वारा भ्रष्टाचार की व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। इससे करदाताओं के दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है।”

मुद्रास्फीति के बारे में बोलते हुए, केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान दुनिया ने कई त्रासदियां देखी हैं। कच्चे तेल की कीमतों में नाटकीय वृद्धि इस संकट को और बढ़ा रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला में आए व्यवधान की वजह से स्थितियां और भी बदतर हो गई हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे मुश्किल समय में और राष्ट्र के बाहर के कारकों पर निर्भरता को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।” उन्होंने आगे कहा कि इस संकल्प को जल्दी ही कार्य रूप दे दिया गया और भारत ने 10 लाख पीपीई किट तैयार करना शुरू कर दिया, जबकि कोविड  महामारी की शुरुआत में यहां एक भी पीपीई किट तैयार नहीं होती थी। उसके बाद भारत ने घरेलू स्तर पर निर्मित दवाओं और बाद में टीकों के वितरण में दुनिया में अग्रणी रहा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि महामारी के झटके के बावजूद आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

कोविड से होने वाली मौत के आंकड़ों की कम रिपोर्टिंग के आरोपों को खारिज करते हुए, केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मौत के आंकड़े राज्यों द्वारा बताए जाते हैं और सभी मौतों के लिए एक विवरणी बनाई जाती है व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। मौत की रिपोर्टिंग की मजबूत प्रणाली किसी भी कम रिपोर्टिंग की अनुमति नहीं देगी। केन्द्रीय मंत्री ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में पारित उस प्रस्ताव की याद दिलाई जिसमें एक विदेशी संस्थान द्वारा मौत के अधिक आंकड़ों के आरोपों को निराधार बताया गया था और इसे भारत की छवि खराब करने की नीयत से प्रेरित करार दिया गया था।

केन्द्रीय मंत्री ने स्टार्टअप से जुड़ी उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने स्टार्टअप की पूरी अवधारणा को दरकिनार कर दिया था। लेकिन वर्तमान सरकार ने स्टार्टअप पर अपना दांव लगाया है और इस सरकार की नीतियों के कारण ही आज भारत स्टार्टअप वाले शीर्ष तीन देशों में शामिल है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान केवल भारत में ही 50 स्टार्टअप ने यूनिकॉर्न का स्वरूप ग्रहण किया और यह एक नए भारत का प्रतीक है।

इस समय विश्व में भारत की वर्तमान छवि के बारे में बोलते हुए, केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत के लोग गर्व से कह सकते हैं कि सरकार पिछले 8 वर्षों के दौरान दोष मुक्त रही है, भारतीय पासपोर्ट का सम्मान पहले से कहीं अधिक है, अर्थव्यवस्था में मजबूत वृद्धि हुई है, कोविड 19 जैसे संकटों से निपटने की प्रक्रिया तेज रही है आदि।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर कड़ा जवाब दिया है। इसमें सीमा पार से चल रहे सोशल मीडिया के प्रोपेगेंडा चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करना भी शामिल है।

 

 

You Might Also Like

नई दिल्ली :अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
नई दिल्ली : अच्छे बीजों से उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है : शिवराज सिंह चौहान
UP: हरदोई में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 22 कांवड़िए, एक की मौत 2 की हालत गंभीर
देहरादून में अवैध डॉग केयर सेंटर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित सुविधा सील
गृह मंत्रालय की e-Zero FIR पहल से साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई को मिलेगा बल: अमित शाह
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?