By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पाक उच्चायोग की डिनर पार्टी में दिखी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा: सामने आए वीडियो में पाक अधिकारी से संबंधों के संकेत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पाक उच्चायोग की डिनर पार्टी में दिखी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा: सामने आए वीडियो में पाक अधिकारी से संबंधों के संकेत
देशफीचर्ड

पाक उच्चायोग की डिनर पार्टी में दिखी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा: सामने आए वीडियो में पाक अधिकारी से संबंधों के संकेत

The Hill India News
Last updated: May 18, 2025 2:51 am
The Hill India News
Published: May 18, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ एक नया वीडियो सबूत सामने आया है। इसमें वह नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग (High Commission of Pakistan) में आयोजित एक डिनर पार्टी में भाग लेते हुए दिख रही हैं। यह पार्टी पाकिस्तान के नेशनल डे (राष्ट्रीय दिवस) के अवसर पर मार्च 2024 में आयोजित की गई थी।

Contents
कार्यक्रम में रहीम उर्फ दानिश के साथ दिखी ज्योतिरहीम की पत्नी और अन्य पाकिस्तानी मेहमानों से घनिष्ठतापहले भी पाक उच्चायोग जा चुकी थीं ज्योतिजांच एजेंसियां कर रहीं हैं वीडियोज़ का फॉरेंसिक विश्लेषणक्यों गंभीर है यह मामला?

कार्यक्रम में रहीम उर्फ दानिश के साथ दिखी ज्योति

वीडियो में ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर से व्लॉग शूट करती दिखाई देती हैं और कार्यक्रम स्थल के भीतर भी वीडियो रिकॉर्ड करती हैं। इस दौरान वह एक पाकिस्तानी व्यक्ति रहीम उर्फ दानिश के साथ दिखती हैं, जिसे भारत सरकार ने 13 मई 2025 को “अवांछित व्यक्ति” (Persona Non Grata) घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यही दानिश उसे कार्यक्रम में लेकर गया और उच्चायोग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से भी उसकी मुलाकात करवाई। बातचीत के लहजे और हाव-भाव से साफ़ झलकता है कि दोनों की पहले से घनिष्ठ पहचान थी।

रहीम की पत्नी और अन्य पाकिस्तानी मेहमानों से घनिष्ठता

वीडियो में ज्योति को रहीम की पत्नी से मिलते हुए भी दिखाया गया है। बातचीत से साफ़ है कि उनकी पहले भी कई बार मुलाकात हो चुकी है। ज्योति उन्हें अपने गांव हरियाणा के हिसार में घर आने का निमंत्रण देती है और कहती है — “हमारे गांव का आतिथ्य देखिए, यह बहुत कुछ वैसा ही है।”

यूट्यूबर कार्यक्रम में उपस्थित कई अन्य मेहमानों से भी बातचीत करती हैं, पूछती हैं कि क्या वे पाकिस्तान जा चुके हैं। जब उन्हें सकारात्मक जवाब मिलता है तो वह कहती हैं — “मैं भी पाकिस्तान जाना चाहती हूं, उम्मीद है कि मुझे भी वीजा मिल जाएगा।”

पहले भी पाक उच्चायोग जा चुकी थीं ज्योति

वीडियो के एक अन्य हिस्से में ज्योति खुद बताती हैं कि वह तीन-चार बार पाकिस्तान उच्चायोग आ चुकी हैं। वह वहां के एक स्टाफ की तारीफ करते हुए कहती हैं कि उन्होंने हर बार उसकी एंट्री ठीक से रिकॉर्ड की, मोबाइल और अन्य सामान बाहर रखने को कहा — “वो बहुत अच्छे इंसान हैं।”

यह बयान महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि सवाल उठता है कि — यदि वह पहले कभी पाकिस्तान नहीं गईं, तो रहीम से मुलाकात कहां हुई? क्योंकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्योति रहीम से पाकिस्तान में भी कई बार मिल चुकी हैं, और इसके वीडियो सबूत खुद ज्योति के व्लॉग्स में मौजूद हैं।

जांच एजेंसियां कर रहीं हैं वीडियोज़ का फॉरेंसिक विश्लेषण

खुफिया एजेंसियों के अनुसार, ये वीडियो जांच में एक अहम कड़ी बन सकते हैं। IB और RAW इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि कार्यक्रम के दौरान ज्योति ने किन-किन लोगों से मुलाकात की, और क्या यह संपर्क जानकारी के आदान-प्रदान तक पहुंचा था?

सूत्रों के अनुसार, यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं ये मुलाकातें कूटनीतिक आड़ में गुप्त सूचनाओं के लेन-देन का ज़रिया तो नहीं बनीं।

क्यों गंभीर है यह मामला?

भारत-पाकिस्तान संबंधों की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भारतीय नागरिक का पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों से लगातार संपर्क, और फिर एक ‘अवांछित’ घोषित व्यक्ति से करीबी रिश्ता, गंभीर सवाल खड़े करता है।

साथ ही, यदि यूट्यूबर के वीडियो में दिखाई गई बातें सत्य सिद्ध होती हैं, तो यह मामला आधुनिक सोशल मीडिया के ज़रिए होने वाली “Soft Espionage” की मिसाल बन सकता है, जहां यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नेटवर्किंग के जरिए खुफिया गतिविधियां अंजाम दी जाती हैं।

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर जांच एजेंसियों की निगाहें अब केवल उसकी पाकिस्तान यात्राओं या उच्चायोग की मुलाकातों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अब यह मामला भारतीय सुरक्षा तंत्र की परिधि तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और कई खुलासे सामने आ सकते हैं।

You Might Also Like

मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से लाया गया मुंबई, शिवसेना नेता पर फायरिंग में आया था नाम
सीएम धामी की अमित शाह से मुलाकात, इन योजनाओं के लिए मांगी स्वीकृति, उत्तराखंड आने का दिया न्योता
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
नई दिल्ली : मेरे खिलाफ केस दर्ज करने के लिए अफसर पर बनाया दबाव, इसलिए उसने की आत्महत्या’: मनीष सिसोदिया
चारधाम यात्रा में अफवाह फैलाने वालों पर उत्तराखंड पुलिस का हंटर, सोनप्रयाग में FIR दर्ज; अब सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी
TAGGED:dinner partyPak High CommissionPak officialVideo reveals linksYouTuber Jyoti Malhotra
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?