By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: 2025 तक उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे : धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > उत्तराखण्ड: 2025 तक उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे : धामी
देशफीचर्ड

उत्तराखण्ड: 2025 तक उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे : धामी

Rajesh Dabral
Last updated: September 15, 2022 9:08 am
Rajesh Dabral
Published: June 26, 2022
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, एवं डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर भव्य स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत एवं समर्पण भाव ने उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा हेतु निर्विरोध चुने जाने बधाई देते हुए कहा की बहन कल्पना सैनी जी को इस नई भूमिका नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि कल्पना सैनी जी इस दायित्व को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा राज्यसभा में आपकी उपस्थिति से पूरे उत्तराखंड को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का जो संकल्प लेकर हम चल रहे हैं उसको अपेक्षित बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार आपस में समन्वय बनाकर 2025 तक उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे, एवं अपने देश, अपनी मातृभूमि की सेवा कर हम एकात्म मानववाद के दर्शन को सार्थक कर पाएंगे। उन्होने कहा मुझे गर्व है कि हम एक ऐसी विचारधारा से जुड़े हैं जिसका हमेशा से ये मंत्र रहा है कि-“व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश“। उन्होंने कहा ये परंपरा और ये सिद्धांत डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी और आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी से लेकर आज तक अनवरत चली आ रही है। उन्होंने कहा हमारा मूल उद्देश्य ही भारतीयता की प्रेरणा के साथ जन सेवा करना है। उन्होने कहा आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम अपने राज्य व इस महान राष्ट्र के सपनों को पूर्ण करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में हमें मिली जीत ने हमारे दायित्वों को बढ़ा दिया है और अब हमें एक क्षण की भी देर ना करते हुए इस राज्य की जन आकांक्षाओं को पूर्ण कर के दिखाना है। हमें गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाना है, प्रदेश में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है, अपनी सांस्कृतिक पहचान को और अधिक समृद्ध बनाना है। उन्होने कहा उत्तराखंड सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के साथ कार्य कर रही है। इसकी सिद्धि के लिए हम दिन-रात एक कर देंगे। उन्होने कहा हमे समाज के दायित्वों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें पूर्ण करना है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज भारत भी सशक्त है और भारत की सरकार भी इसीलिए आज दुश्मन को गोली का जवाब गोलो से दिया जा रहा है।

You Might Also Like

नई दिल्ली : राष्ट्रीय खेल एकदम सही समय पर हो रहे हैं :महिला हॉकी कोच शॉपमैन
Uttarakhand Bar Council Election: 17 फरवरी को होगा महामुकाबला, 14,500 अधिवक्ता चुनेंगे 23 सदस्य; नैनीताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्लास्टिक नोटों की चर्चा के बीच RBI ने साफ की तस्वीर, 100, 200 और 500 रुपये के कागजी नोट बंद होने की खबर निकली फर्जी
उत्तराखंड: देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी जोरों पर, 2300 बसों से लाए जाएंगे लाभार्थी, डॉक्टरों की विशेष टीमें रहेंगी तैनात
बीजेपी के आरोपों पर बोले दानिश अली ‘मुझे रोज मिल रहीं हैं धमकियां, मेरी हत्या कराना…
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?