क्राइमफीचर्ड

पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार

खबर को सुने

महाराष्ट्र ATS ने मुंबई के मझगांव डॉक में काम करने वाले 23 साल के गौरव पाटिल नाम के शख्स को पाकिस्तानी बेस्ड इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के एजेंट को खुफिया जानकारी शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पाटिल मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक PIO के दो एजेंट्स से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में था। इसके बाद पाटिल ने PIO के दोनों एजेंट्स को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई जानकारी को शेयर किया।

सूत्रों ने दावा किया है कि आरोपी जिन दो पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में था उनके नाम पायल एंजल और आरती शर्मा है। आरोप यह है कि पाटिल खुफिया जानकारी पायल और आरती से शेयर करता था। इसके अलावा आरोपी पाटिल ने किसी एक मुक्ता मोहितो नाम के शख्स से इन सभी जानकारी के बदले पैसे भी लिए। ATS फिलहाल दूसरे आरोपियों की तलाश में हैं। इस संदर्भ में एटीएस ने पाटिल, मोहितो, पायल और आरती के खिलाफ IPC की धारा 120 (B) और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3(1)A, 5(A)(B)(D), और 9 के तहत FIR दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button