By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: वक्फ सुधार वर्कशॉपः मुस्लिम महिला का भाजपा मुख्यालय में हंगामा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > वक्फ सुधार वर्कशॉपः मुस्लिम महिला का भाजपा मुख्यालय में हंगामा
उत्तराखंडदेश

वक्फ सुधार वर्कशॉपः मुस्लिम महिला का भाजपा मुख्यालय में हंगामा

The Hill India Desk
Last updated: April 18, 2025 3:49 pm
The Hill India Desk
Published: April 18, 2025
Share
SHARE

देहरादून। नए वक्फ कानून को लेकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में कार्यशाला आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। कार्यशाला में शामिल हुई कुछ मुस्लिम महिलाओं ने ऐसे सवाल किए, जिससे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया। जैसे-तैसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मामले को शांत करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे, लेकिन कुछ देर बाद वो कार्यक्रम स्थल से चले गए थे। उनके जाने के बाद ये हंगामा हुआ।
उत्तराखंड भातपा प्रदेश मुख्यालय में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं को बुलाया गया था। यहां बीजेपी नेता मुस्लिम महिलाओं को नए वक्फ कानून की जानकारियां दे रहे थे और उन्हें वक्फ कानून के फायदे बता रहे थे। लेकिन इसी बीच देहरादून की रहने वाली महिला शकीला आलम से भाजपा नेता ने पूछा कि वो नए वक्फ कानून को किस तरह देखती हैं। बस इसके बाद से पूरा हंगामा शुरू हो गया।
शकीला आलम ने भारतीय जनता पार्टी की तो तारीफ की, किन्तु वो वक्फ बोर्ड में किए गए संशोधन से खुश नहीं आई। शकीला आलम का आरोप है कि नए वक्फ कानून में ज्यादा किराया वसूला जाएगा, जिसे वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी। शकीला आलम ने कहा कि वक्फ की जमीन पर जो गरीब मुसलमान रह रहे हैं, उनसे भी अब पांच-पांच हजार रुपए लिए जाएंगे ये कहां का इंसाफ हैं। यहां तक सुना है कि वक्फ संपत्तियों को तोड़ा जाएगा और वहां से लोगों को हटाया जाएगा। उनका किराया बढ़ाया जाएगा। यह सब गलत हो रहा है।
जब बीजेपी नेता ने शकीला आलम से पूछा कि उनको ऐसा कौन कह रहा है, तो उन्होंने कहा कि ये सब जानकारी उन्हें वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने दी है। मामला बिगड़ता देख भाजपा कार्यकर्ता शहजाद आलम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शकीला आलम को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थीं। आखिर में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता महिला को खींचकर बाहर ले गए।
इस बारे में जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष यास्मीन आलम से पूछा गया कि विरोध कर रही महिलाओं को मीडिया से क्यों बात नहीं करने दी जा रही है तो उन्होंने कहा कि महिलाओं में अभी थोड़ी जागरूकता की कमी है। इन महिलाओं को भ्रमित किया गया है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए इन्हें कार्यशाला में लाया जा रहा है। हम लोग जनता के बीच में जाकर बताएंगे कि नया कानून कैसे सही है। नए वक्फ कानून को लेकर बहुत सारी गलतफहमियां फैलाई गई हैं।
बता दें कि, कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी पहुंचे थे। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की राज्यसभा और लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में वक्फ जन जागरण अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के जिला संगठनों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।

You Might Also Like

ओडिशा: उत्पीड़न से तंग छात्रा की AIIMS में मौत, सीएम ने दिलाया न्याय का भरोसा, विपक्ष सड़कों पर
Uttarakhand: केदारनाथ में मानव श्रृंखला बना कर दिया संदेश, ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया गया स्वच्छता अभियान
25 साल का हुआ राज्य उत्तराखंड: सपनों की हकीकत से अपनों के बिछड़ने तक क्या पाया, क्या खोया?
उत्तराखंड: 11 अप्रैल के जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में जुटा परवादून संगठन, डोईवाला में अहम बैठक आयोजित
असम चुनाव 2026: वोटिंग से पहले BJP को तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल; हाफलोंग से ठोकेंगी ताल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?