By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : धामी सरकार ने जून से सभी अधिकारियों के लिए जिलों के भ्रमण का कैलेंडर किया जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : धामी सरकार ने जून से सभी अधिकारियों के लिए जिलों के भ्रमण का कैलेंडर किया जारी
उत्तराखंडराजनीति

Uttrakhand : धामी सरकार ने जून से सभी अधिकारियों के लिए जिलों के भ्रमण का कैलेंडर किया जारी

The Hill India Desk
Last updated: May 23, 2023 3:37 pm
The Hill India Desk
Published: May 23, 2023
Share
SHARE

Dehradun : धामी सरकार जून से अपने सभी प्रमुख नौकरशाहों को पहाड़ चढ़ाने जा रही है। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों के लिए जिलों के भ्रमण का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। भ्रमण के कैलेंडर के हिसाब से अधिकारी सालभर हर 15 दिनों में जिलों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान उन्हें अपने जिले के किसी दूरस्थ गांव में रात्रि विश्राम भी करना होगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और आनंद बर्द्धन देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले का तिमाही आधार पर भ्रमण करेंगे।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के अनुमोदन के बाद सचिव नियोजन आर. मीनाक्षी सुंदरम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सरकार की जिलों के भ्रमण की यह नई व्यवस्था आगामी जून से आरंभ होगी। उत्तराखंड को वर्ष 2025 देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सशक्त उत्तराखंड@25 के तहत शासन ने जिलों के प्रभारी सचिवों की व्यवस्था को समाप्त किया है। इस व्यवस्था में प्रभारी सचिव एक जिले तक सीमित रह रहे थे। इससे उन्हें दूसरे जिलों में अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जमीनी हकीकत का पता नहीं चल पा रहा था।

सभी अधिकारी जनपदीय भ्रमण के दौरान जिलों में अपने विभागों के कार्यों की जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे। वे प्रमुख फ्लैगशिप कार्यक्रमों जैसे जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), एनआरएलएम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हर खेत को पानी, पीएम पोषण मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना आदि की व्यापक समीक्षा करेंगे।

अधिकारी जिलों का भ्रमण करने के एक सप्ताह के भीतर भ्रमण की एक रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। यह रिपोर्ट वे सॉफ्ट व हार्ड कॉपी में देंगे। इसकी एक प्रति जिले का दौरा करने वाले दूसरे सचिव को भी सौंपी जाएगी, जिससे संबंधित सचिव अपने भ्रमण के दौरान यह जांच कर सकेंगे कि पहले अधिकारी की रिपोर्ट में कितनी सत्यता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताई गई कमियों का फॉलोअप भी किया जा सकेगा।

 

– अधिकारी का नाम व पद जिला
– रमेश सुधांशु, प्रमुख सचिव नैनीताल
– एल फैनई, प्रमुख सचिव टिहरी
– आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पौड़ी
– शैलेश बगौली, सचिव पिथौरागढ़
– नितेश कुमार झा, सचिव चंपावत
– अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव उत्तरकाशी
– सचिन कुर्वे, सचिव चमोली
– दिलीप जावलकर, सचिव बागेश्वर
– बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव रुद्रप्रयाग
– रविनाथ रमन, सचिव अल्मोड़ा
– डॉ. पंकज पांडेय, सचिव हरिद्वार
– डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव ऊधमसिंह नगर
– विनोद रतूड़ी, सचिव नैनीताल
– हरि चंद्र सेमवाल, सचिव टिहरी
– चंद्रेश कुमार यादव, सचिव पौड़ी
– बृजेश कुमार संत, सचिव पिथौरागढ़
– विजय कुमार यादव, सचिव चंपावत
– डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव उत्तरकाशी
– दीपेंद्र कुमार चौधरी, सचिव चमोली
– सुरेंद्र नारायण पांडेय, सचिव बागेश्वर

You Might Also Like

पिथौरागढ़: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुदरत का सफेद श्रृंगार, आदि कैलाश यात्रा से पहले प्रशासन ‘अलर्ट मोड’ पर
उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस मुख्यालय व पुरानी जेल के नेहरु वार्ड़ पहुॅचकर पंड़ित नेहरु को दी श्रद्धाजंलि
उत्तराखंड: उज्बेकिस्तान में बॉक्सिंग चैंपियनशिप में समीर बोहरा का दम, बैडमिंटन में दीपशिखा कार्की पर भी टिकीं उम्मीदें
देवभूमि रजत उत्सव: 25 साल का बेमिसाल सफर, ‘विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प के साथ शीतकालीन पर्यटन को नई उड़ान
उत्तराखण्ड : जीवन के अंदर विधार्थियों के लिए विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है-लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?