By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए निर्देश
उत्तराखंडसामाजिक

Uttrakhand : मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: May 20, 2023 12:09 pm
The Hill India Desk
Published: May 20, 2023
Share
SHARE

केदारनाथ/बद्रीनाथ। मुख्य सचिव डाॅ. एसएस संधु ने शनिवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित समय से पहले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव डाॅ. संधु ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर किए जा रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया।

उन्होंने जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को त्वरित गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण सामग्री की भी उपलब्धता निरंतर बनी रहे ताकि निर्माण कार्यों में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोनिवि को यह भी निर्देश दिए हैं कि चिनूक हैलीकाॅप्टर के माध्यम से जो भी आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जानी है, उसे प्राथमिकता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाने के भी निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को दिए।

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए जा रहे आवासों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्माणाधीन आवास हैं उनका कार्य शीघ्रता-शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें! इसके लिए उन्होंने मंदिर परिसर के समीप जो भी तीर्थ पुरोहितों के आवास निर्माणाधीन हैं तथा मंदिर में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के कारण कार्य करने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तो इसके लिए उन्होंने यात्रा मार्ग को डायवर्ट करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके।

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर श्रमिकों से भी बातचीत की तथा उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में श्रमिक विषम कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं तथा श्रमिकों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो तथा उनके रहने, खाने व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य सचिव को केदारनाथ धाम में चले रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से यथा शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। मुख्य सचिव ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली, प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेश शर्मा, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिरुद्ध काला एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू पहुंचे बद्रीनाथ, कार्यदायी संस्थाओं को किया निर्देशित

उधर, .प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने शनिवार को मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू बद्रीनाथ पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित समय से पहले मास्टर प्लान के कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान मुख्य सचिव ने लेक फ्रंट, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, मंदिर का सौन्दर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास, अन्तरराष्ट्रीय बस अड्डा और अस्पताल विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मैनुअल कार्यो में अतिरिक्त मजदूर लगाए जाए। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो में तेजी लाते हुए मानसून के लिए अभी से प्लान तैयार करें।

उन्होंने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यो की वजह से बदरीनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को बद्रीनाथ में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

इस दौरान मुख्य सचिव ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन व पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और बदरीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मुख्य सचिव को अंग वस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, एडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी, यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेश शर्मा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट डारेक्टर पीएल सोनी, अनिरुद्ध काला, ईओ सुनील पुरोहित सहित निर्माणदायी और कार्यदायी संस्थाओं के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख के पार पहुंचा
Uttarakhand Big Breaking: चर्चित उद्यान विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच करते हुए CBI एक्शन में 
Uttarakhand : वरिष्ठ एवं विशिष्ट व्यक्तियों से किया विशेष संपर्क : अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
उत्तराखण्ड : महिलाओं को होम-मेकर के साथ – साथ नेशन-मेकर के रूप में आगे बढ़ना होगा, तभी सही अर्थों में राष्ट्र का विकास संभव हो पायेगा- सीएम धामी
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

NEET पेपर लीक विवाद: PM मोदी के ‘कड़े कानून’ के भरोसे के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, प्रदर्शनकारी छात्रों को राहत देने के संकेत

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
UTU पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन: असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा, अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
TET पर सरकार का बड़ा ऐलान: लाखों सरकारी शिक्षकों को नहीं मिलेगी छूट, संसद में साफ कहा- परीक्षा पास करना रहेगा अनिवार्य
छात्रों से बातचीत को तैयार केंद्र सरकार, NEET विवाद के बीच संवाद से समाधान निकालने की पहल तेज
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार उबल पड़ा: कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
5 करोड़ शिवभक्तों के स्वागत को तैयार हरिद्वार: कांवड़ मेले में 32 अस्थायी अस्पताल, जंगलों में वनकर्मियों की चौकसी और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम
‘बटवारा 1947’ को बिना किसी कट के मिली सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दिखेगी विभाजन की दर्दभरी कहानी
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव: अब TTE की टिकट जांच होगी बॉडी कैमरे की निगरानी में, बातचीत और विवाद की पूरी रिकॉर्डिंग होगी
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना के बाद CAPFs में 50% आरक्षण, जानिए आर्मी और अर्धसैनिक बलों की नौकरी में क्या है सबसे बड़ा अंतर
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक का बड़ा खुलासा: परीक्षा रद्द, हजारों छात्रों का भविष्य अधर में
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?