By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, जल्द होगा इन स्कूलों के भविष्य का फैसला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, जल्द होगा इन स्कूलों के भविष्य का फैसला
उत्तराखंडशिक्षा

Uttrakhand : शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, जल्द होगा इन स्कूलों के भविष्य का फैसला

The Hill India Desk
Last updated: September 25, 2023 7:09 am
The Hill India Desk
Published: September 25, 2023
Share
SHARE

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, जल्द होगा इन स्कूलों के भविष्य का फैसला

देहरादून : अटल रहेंगे प्रदेश के 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल, सिर्फ बदलेगा बोर्ड, एससीईआरटी तैयार करेगी प्रस्तावशिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक, अटल स्कूल को लेकर अलग-अलग तीन प्रस्ताव हैं। पहला इन स्कूल को उत्तराखंड बोर्ड कर दिया जाए। दूसरा सीबीएसई पैटर्न को 10वीं और 12वीं के बजाए अब छठवीं कक्षा से लागू किया जाए। प्रदेश के 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल अटल ही रहेंगे, सिर्फ बोर्ड बदलेगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम से चल रहे यह स्कूल पहले की तरह इसी माध्यम से चलते रहेंगे, लेकिन स्कूल का बोर्ड, उत्तराखंड बोर्ड कर दिया जाएगा।राजकीय शिक्षक संघ की इन स्कूलों को दोबारा उत्तराखंड बोर्ड में लाने की मांग के बाद विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक, इन स्कूल को लेकर अलग-अलग तीन प्रस्ताव हैं। पहला इन स्कूल को उत्तराखंड बोर्ड कर दिया जाए।

कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव : दूसरा सीबीएसई पैटर्न को 10वीं और 12वीं के बजाए अब छठवीं कक्षा से लागू किया जाए। तीसरा, इन स्कूल में शिक्षकों की तैनाती निजी सेक्टर या अन्य से अच्छे वेतन पर की जाए। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद को इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है, जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

आपको बता दें कि अटल उत्कृष्ट स्कूल के मामले में विभाग के अधिकारियों और प्रधानाचार्यों से बैठक हुई है। इसमें कुछ अहम बातें सामने आई हैं, बच्चे बीच में पढ़ाई न छोड़ें और व्यवस्था को ठीक किया जा सके, इसके लिए छात्र हित में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। – रविनाथ रमन, शिक्षा सचिव

उत्कृष्ट स्कूल का रिजल्ट खराब… शासन ने भी माना जल्दबाजी करने से हुई गलती

सरकार ने 2020 में प्रदेश के विभिन्न राजकीय इंटर काॅलेज बिना किसी तैयारी के अटल उत्कृष्ट स्कूल घोषित कर दिया था। जिन्हें बाद में सीबीएसई से संबद्ध कर दिया गया। जिससे छात्र-छात्राओं को सीबीएसई से पढ़ाई और परीक्षा पैटर्न समझने में दिक्कत आई।प्रदेश के अटल उत्कृष्ट स्कूल का रिजल्ट खराब आने पर शासन भी मान रहा है कि इसे आनन-फानन लागू करने से गलती हुई है।

शिक्षा सचिव भी कहते हैं कि सीबीएसई पैटर्न को छोटी कक्षा से लागू किया जाना चाहिए था।दरअसल सरकार ने 2020 में प्रदेश के विभिन्न राजकीय इंटर काॅलेज बिना किसी तैयारी के अटल उत्कृष्ट स्कूल घोषित कर दिया था। जिन्हें बाद में सीबीएसई से संबद्ध कर दिया गया। जिससे छात्र-छात्राओं को सीबीएसई से पढ़ाई और परीक्षा पैटर्न समझने में दिक्कत आई।

नतीजा यह रहा कि 12वीं की परीक्षा में आधे छात्र फेल हो गए, जबकि 10वीं का परीक्षा परिणाम भी कुछ खास नहीं रहा। इससे बच्चे निराश हो रहे हैं। शासन का मानना है कि उनकी इस निराशा के चलते वे पढ़ाई छोड़ सकते हैं।

वहीं, इन स्कूल में शिक्षकों की तैनाती के नाम पर राज्य के सरकारी स्कूल में बच्चों को पहले से पढ़ा रहे कुछ शिक्षकों को स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से लाया गया। इन स्कूल में शिक्षकों की सेवा को लेकर भी दोहरी व्यवस्था बना दी गई। एक ही स्कूल में दो तरह की व्यवस्था से शिक्षकों में नाराजगी है। यही वजह रही कि राजकीय शिक्षक संघ की सभी जिलों की कार्यकारिणी ने इन स्कूल को उत्तराखंड बोर्ड में लाने की मांग की।

You Might Also Like

Uttarakhand : श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात -मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड: देहरादून में परवादून जिला कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन
मसूरी की माल रोड पर आजीविका की जंग: पटरी व्यापारियों की हुंकार, हरक सिंह रावत के सरकार पर तीखे प्रहार
Uttarakhand: कल हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार, CM धामी ने ने परखीं तैयारियां
Uttrakhand : श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट कपाट खुले, पहले दिन पहुंचे हजारों श्रद्धालु
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान; नरेश बंसल का कार्यकाल हो रहा पूरा

The Hill India News
The Hill India News
September 22, 2026
हरिद्वार तक पहुंची MBBS फर्जी प्रमाणपत्र जांच! स्वतंत्रता सेनानी कोटे से दाखिले के मामले में SIT की पड़ताल तेज, 370 संदिग्ध अभ्यर्थी जांच के घेरे में
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR; 3 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज
कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, खुद को पुलिसकर्मी बताकर पार्क में पहुंचे थे 3 युवक; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार
हरिद्वार जिला अस्पताल में दो पक्षों का खूनी टकराव! ईंट-पत्थर और धारदार हथियार लेकर पहुंचे हमलावर, इमरजेंसी में मची अफरा-तफरी
सरकारी नौकरियों में SC-ST-OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार को नोटिस; 6 हफ्ते में जवाब तलब
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को दबोचा; जेल में बंद कथित पत्नी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप
चार साल पुराने जमीन विवाद में खूनी वारदात, 66 वर्षीय महिला की दराती-पत्थरों से हत्या; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
सैन्यधाम पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘हिसाब दो’ के नारों से गूंजा धरना; गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग
देहरादून छात्रसंघ चुनाव में NSUI का बड़ा ऐलान, DAV से सौरभ सेमवाल और DBS से अभिनव कफलिया को टिकट; छात्र मुद्दों पर रहेगा फोकस
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?