By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 62 % अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर, पेपर लीक प्रकरण के बाद हुई पहली परीक्षा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 62 % अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर, पेपर लीक प्रकरण के बाद हुई पहली परीक्षा
उत्तराखंडशिक्षा

Uttrakhand : सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 62 % अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर, पेपर लीक प्रकरण के बाद हुई पहली परीक्षा

The Hill India Desk
Last updated: May 23, 2023 5:08 am
The Hill India Desk
Published: May 23, 2023
Share
SHARE

Dehradun : सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 25,806 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिनमें से सभी केंद्रों पर कुल 9,939 यानी कुल 37.9 प्रतिशत अभ्यर्थी ही शामिल हुए।

परीक्षा से 15,867 (62.10 प्रतिशत) अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।पेपर लीक प्रकरण के महज 10 माह के बाद ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा कराई, जिसमें 62 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। आयोग ने यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।

रविवार को आयोग ने अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी में 62 केंद्रों पर सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे की पाली में किया। परीक्षा के लिए 25,806 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिनमें से सभी केंद्रों पर कुल 9,939 यानी कुल 37.9 प्रतिशत अभ्यर्थी ही शामिल हुए। परीक्षा से 15,867 (62.10 प्रतिशत) अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।भी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

अल्मोड़ा में सात केंद्रों पर 2,315 में से 760 ने परीक्षा दी। देहरादून में 34 केंद्रों पर 15,642 में से 6,159 ने परीक्षा दी। नैनीताल में 12 केंद्रों पर 5,628 में से 2,359 ने और पौड़ी गढ़वाल में नौ केंद्रों पर 2,221 में से 661 ने परीक्षा दी। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की गैरहाजिरी के पीछे पूर्व में परीक्षा का पेपर लीक के अलावा इस बार की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को भी वजह माना जा रहा है।

हालांकि, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता, निष्पक्षता से हुई है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा रही। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। बॉयोमीट्रिक, सीसीटीवी, जैमर अब सभी परीक्षा में चलेंगे।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बॉयोमीट्रिक हाजिरी ली गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। सभी केंद्रों में जैमर लगाए गए थे। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से सभी अभ्यर्थियों की जांच करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया। पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयुक्त तौर पर परीक्षा कराने में जिम्मेदारी निभाई। आयोग अध्यक्ष के मुताबिक, अब आगामी सभी परीक्षाएं इसी पैटर्न पर की जाएंगी।

पेपर लीक के 10 माह बाद ही मजबूती से खड़ा हुआ आयोग: स्नातक स्तरीय सहित कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने के महज 10 माह के बाद ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मजबूती से खड़ा हो गया है। आयोग ने पूर्व में 33 पदों के लिए यह परीक्षा 26 सितंबर 2021 को 107 केंद्रों पर कराई थी। इसमें 36,533 में से 25,806 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका पेपर लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

आयोग की आखिरी परीक्षा 31 जुलाई 2022 को पुलिस दूरसंचार भर्ती की हुई थी। उसके बाद से पेपर लीक प्रकरण सामने आने से आयोग की परीक्षाएं अटकी हुई थीं। हमने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पेपर लीक प्रकरण के 10 माह बाद ही दोबारा परीक्षा कराई है।

परीक्षा के लिए आयोग ने व्यापक स्तर पर आंतरिक सुधार किए, जिनमें कार्मिक प्रबंधन के साथ ही आंतरिक ढांचे और व्यवस्थाओं में सुधार शामिल है। भविष्य में होने वाली परीक्षाएं इसी पैटर्न पर कराई जाएंगी। – जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

सचिवालय रक्षक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रक्षक(सचिवालय सुरक्षा संवर्ग) भर्ती परीक्षा कराने के बाद देर रात को इसकी उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि इस उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थी 24 मई तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए वेबसाइट पर 22 मई की सुबह से लिंक जारी किया जाएगा।

आपत्ति के लिए अभ्यर्थी को प्रश्न, उत्तर की आपत्ति, प्रत्यावेदन, साक्ष्य अपलोड करना होगा। 24 मई के बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद आयोग इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। आपत्ति व उत्तर कुंजी देखने के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर लिंक उपलब्ध है।

You Might Also Like

उत्तराखंड का ‘डिजिटल’ धमाका: मत्स्य पालन क्षेत्र में CBDC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना, जानें कैसे बदलेगी किसानों की किस्मत
हेमकुंड साहिब रोपवे: उत्तराखंड में देश की सबसे बड़ी रोपवे परियोजना की शुरुआत
उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी सौगात: हर्रावला कैंसर अस्पताल बनेगा ‘नेशनल सुपर स्पेशलिटी’ हब, मुख्य सचिव ने दिए आवासीय परिसर के निर्देश
Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय ‘श्री अन्न’ महोत्सव 2023 का किया शुभारंभ
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ स्टोर का उद्घाटन, उत्तराखण्डी उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान”
TAGGED:DehradunUKSSSCUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?