By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : ब्लाॅक की केदारनाथ हेली सेवा से जुड़ी 35 वेबसाइट! दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : ब्लाॅक की केदारनाथ हेली सेवा से जुड़ी 35 वेबसाइट! दो गिरफ्तार
उत्तराखंड

Uttrakhand : ब्लाॅक की केदारनाथ हेली सेवा से जुड़ी 35 वेबसाइट! दो गिरफ्तार

The Hill India Desk
Last updated: June 24, 2023 11:54 am
The Hill India Desk
Published: June 24, 2023
Share
SHARE

देहरादून। वर्तमान समय में उत्तराखण्ड राज्य में चारधाम यात्रा प्रचलित है, जिस कारण विभिन्न राज्यों से श्रधालुओं द्वारा श्री केदानाथ धाम दर्शन हेतु हैलीकॉप्टर सेवा प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन टिकट बुक करवाये जा रहे है।

साईबर अपराधियों द्वारा भी साईबर अपराध करने हेतु समय के साथ-साथ धोखाधड़ी करने हेतु नये-नये तरीके अपनायें जाते रहे हैं व चारधाम यात्रा हेतु हैली सेवा ऑनलाईन टिकट बुकिंग के नाम पर भी देश के विभिन्न राज्यों से हैली सेवा टिकट ऑनलाईन बुक करवाने वालों के साथ भी साईबर ठगी की जा रही है।

प्रदेश के निवासियों को साइबर अपराधियों द्वारा जनता से ठगी करने वालो पर सख्त कार्यवाही कर पुलिस महानिदेशक द्वारा एसटीएफ व साइबर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये गये है। उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन की ईमेल ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in पर उत्तराखण्ड राज्य के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से पीड़ितों द्वारा हैली सेवा बुकिंग के नाम पर उनके साथ हुयी धोखाधड़ी के संबंध में ई-मेल प्राप्त हुयी हैं, जिस के आधार पर एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में अभियोग का सफल निस्तारण हेतु पुलिस टीम गठित की गई जिस पर पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ से सफल अनावरण हेतु प्राप्त दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयासों से साक्ष्य एकत्रित करते हुये इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है व विवेचना के दौरान हैली सेवा के नाम पर देश भर में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गैर राज्य बिहार के जिला शेखपुरा से गिरफ्तार किया गया है, जिनके द्वारा विभिन्न फर्जी वेबसाईट्स बनाकर, मोबाईल नम्बरों, मोबाईल हैण्डसैटों व बैंक खातों का प्रयोग कर स्वयं को हिमालयन हैली सर्विस का कर्मचारी दर्शाकर, पीड़ितों के व्हट्सएप पर सम्पर्क स्थापित कर हिमालयन हैली सर्विस के कर्मचारी बनकर फर्जी ID भेजकर उत्तराखण्ड राज्य के पीड़ित प्रकाश चन्द्र पुरोहित के साथ रू0 61,500/- की ठगी, राजस्थान के जयपुर निवासी पीड़ित जस्टिन जॉसेफ के साथ रू0 33,000/- की ठगी, तमिल नाडू निवासी DKS मूर्ती के साथ रू0 48,947/- की ठगी, गुजरात निवासी अशोक कुमार के साथ रू0 30,000/- की ठगी के अलावा देश के विभिन्न राज्यों जिनमें राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड आदि के पीड़ित शामिल हैं के साथ हैली सेवा के नाम पर लोखों की ठगी की गई है, गिरोह के अन्य सदस्यों एवं सरगना की तलाश जारी है।

अभियुक्तगण द्वारा पूरे भारत में हैली सेवा के नाम पर अपराध करने के लिए अलग-अलग मोबाईल फोन, सिमकार्डो व बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया।

अभियुक्तगण से बरामद उपकरणों का प्रयोग कर पूरे भारत में कई पीड़ितों से हैली सेवा टिकट बुकिंग के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी की गई है। अभियुक्तगणों ने प्रतिरूपण, फिशिंग, फर्जी हैली सेवा कम्पनियों के अधिकारी बनकर और पहचान की चोरी के जरिए पूरे भारत में लोगों को ठगा है।

अपराध का तरीका

अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी ID पर मोबाईल हैण्डसेट व सिमकार्ड प्राप्त कर हैली सेवा कम्पनियों की फर्जी ID बनाकर हैली सेवा कम्पनियों के नाम से वेबसाईट्स बनावा कर हैली सेवा टिकट की ऑनलाईन बुकिंग हेतु अपने मोबाईल नम्बर को व्हट्सएप्प एपीआई के जरिये उस वेबसाईट से कनेक्ट कर देते है।

पीड़ितों द्वारा हैली सेवा टिकट की ऑनलाईन बुकिंग हेतु उक्त वेबसाईट पर विजिट करने पर व क्लिक करने पर अभियुक्तगण के व्हट्सएप्प से सम्पर्क हो जाता है, जिस पर अभियुक्तगण द्वारा पीड़ितों को हैली सेवा कम्पनियों की फर्जी ID भेजकर टिकट बुकिंग हेतु विश्वास दिलाकर अभियुक्तगण द्वारा प्रयोग किये जा रहें फर्जी बैंक खातों में पैसा डलवा कर धोखाधड़ी की जाती है।

अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न मोबाईल हैण्डसेट, सिम कार्ड व फर्जी बैंक खातों का प्रयोग किया जाता है। कुछ पिडितों से एक मोबाईल फोन, सिम कार्ड व बैंक खाते का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के बाद इनके द्वारा नये सिम, मोबाईल हैण्डसैट व बैंक खातों का प्रयोग किया जाता है।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आयीं 35 ऑनलाईन हैली सेवा टिकट बुकिंग करने हेतु साईबर ठगों द्वारा प्रयोग की जा रहीं फर्जी वेबसाईट्स को बंद करवाया गया है, जिन्में निम्न शामिल हैं-
1- https://www.helicopterticketbooking.in/
2- https://radheheliservices.online
3- https://kedarnathticketbooking.co.in/
4- https://heliyatrairtc.co.in/
5- https://kedarnathtravel.in/
6- https://instanthelibooking.in
7- https://kedarnathticketbooking.in/
8- https://kedarnathheliticketbooking.in/
9- https://helicopterticketbooking.co.in/
10- https://indiavisittravels.in/
11- https://tourpackage.info
12- https://heliticketbooking.online
13- http://vaisnoheliservice.com/
14- https://helichardham.in/
15- https://irtcyatraheli.in/
16- http://katraheliservice.com/
17- https://helipadticket.in
18- https://www.aonehelicopters.site/
19- https://vaishanotravel.com/
20- http://vaishnotourist.com/
21- https://kedarnathhelijounery.in/
22- https://wavetravels.in/
23- https://takeuptrip.com
24- https://www.onlinehelicopterticketbooking.online
25- https://kedarnath-dham.heliindia.in/
26- https://www.chardhamhelicoptertours.in
27- https://maavaishnodevitourstravel.in
28- https://kedarnathheliticket.in/
29- https://chardhamtravelticket.in/
30- https://onlinehelicopterticketbooking.com/
31- https://flytopeak.com
32- https://flighter.online
33- https://katrahillsservice.live/
34- http://kedarnathhelipadticket.in/
35- https://tourchardham.in/

प्रकाश में आये अभियुक्तगण-

1. सन्नी राज पुत्र उमेश दास निवासी ग्राम मोहब्बतपुर, पोस्ट पन्हेसा, थाना शेखोपुर सराय, जनपद शेखपुरा, बिहार।
2. बॉबी रविदास पुत्र उमेश दास निवासी ग्राम मोहब्बतपुर, पोस्ट पन्हेसा, थाना शेखोपुर सराय, जनपद शेखपुरा, बिहार।

अभियुक्तगण से बरामद उपकरण-

1. INFINIX कम्पनी का एक एन्ड्रोईड मोबाईल फोन।
2. SAMSUNG SM कम्पनी का की-पैड मोबाईल फोन।
3. SAMSUNG GT- 1200 Y कम्पनी का की-पैड मोबाईल फोन।
4. SAMSUNG GT 1215 कम्पनी का की-पैड मोबाईल फोन।
5. SPICE 301 कम्पनी का की-पैड मोबाईल फोन।
6. KECHAODA कम्पनी का की-पैड मोबाईल फोन।
7. 04 SIM CARDS विभिन्न कम्पनियों के सिम कार्ड्स।

पुलिस टीम

1- निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल
2- उ०नि० कुलदीप टम्टा
3- अ०उ०नि० रकम सिंह
4- कानि० पवन पुण्डीर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF उत्तराखण्ड आयुष अग्रवाल द्वारा जनता से अपील की है कि वे विदेशी नागरिकों द्वारा व्हट्सएप्प का प्रयोग कर किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरो/बहुमूल्य गिफ्ट भेजने/पाउण्ड्स भेजने/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें।

किसी भी प्रकार के ऑनलाईन शॉपिंग/पेमैन्ट करने से पूर्व उक्त साईट का पूर्ण वैरीफिकेशन स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयर नम्बर सर्च न करें। कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें।

वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें। इसके अतिरिक्त गिरफ्तारी के साथ-साथ साईबर पुलिस द्वारा जन जागरुकता हेतु अभियान के अन्तर्गत हैलीसेवा वीडियो साइबर पेज पर प्रेषित किया गया है।

You Might Also Like

गंगा की तरह यमुना को भी पवित्र बनाएंगेः रेखा
Uttrakhand : युवाओं के लिए अच्छी खबर! 7500 करोड़ का… : CM धामी
देहरादून: राजपुर रोड बार विवाद ने लिया बड़ा रूप, IG और SSP में ‘शीत युद्ध’! पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक बना पलायन की बड़ी वजह, घेरबाड़ के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा बजट
दिल्ली से पौड़ी गढ़वाल तक का सफर जल्द होगा आसान, सवा 2 हजार करोड़ के बजट को मंजूरी
TAGGED:35 websitesblockDehradunheli serviceKedarnathrelatedtwo arrestedUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?