By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग
उत्तराखंडदेश

Uttarakhand: प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग

The Hill India Desk
Last updated: October 2, 2023 3:14 pm
The Hill India Desk
Published: October 2, 2023
Share
SHARE

प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग

स्वास्थ्य जांच के साथ लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने देहरादून के माजरा से किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

देहरादून : आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के मौके पर प्रदेशभर के ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आम लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) वितरित की गई।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत माजरा वार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी वितरित कर किया।

माजरा वार्ड में आयोजित आयुष्मान सभा का शुभारम्भ करते हुये डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों को आयुष्मान योजना का सुरक्षा कवच प्रदान कराना है। जिसके लिये पांच वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है जबकि शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से जनपद देहरादून में आयोजित आयुष्मान भव अभियान के तहत किये गये कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने से लेकर स्वैच्छिक रक्तदान व अंगदान में भी अन्य जनपदों की अपेक्ष अव्वल रहा है इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों, आशाओं एवं जनपद वासियों की जमकर सराहना की।

डॉ. रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य रेखीय विभागों पंचायतीराज, शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण व स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, आंगनवाडी केन्द्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया।

जहां पर चिकित्सकों के साथ ही सीएचओ एवं एनएएम के द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल अनीमिया सहित विभिन्न गैर संचारी रोगों की जांच के साथ ही नियमित टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया गया। आयुष्मान सभाओं में मौजूद जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थानीय लोगों को उनके आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी वितरित की गई।

देहरादून माजरा में आयोजित आयुष्मान सभा में सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाये गये अभियान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश है कि देहरादून जनपद से प्रथम आयुष्मान ग्राम व आयुष्मान शहरी वार्ड बने जिसके लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, क्षेत्रीय पार्षद सतीश कश्यप, आकांश एवं चित्रांश फैडरेशन के प्रतिनिधि, डॉ. निधि रावत, डॉ. वंदना सेमवाल, डॉ. प्रताप रावत, राकेश बिष्ट, लक्ष्मण रावत, अर्चना उनियाल, नीतू वालिया दिनेश पाण्डेय सहित जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदेश में वृहद स्तर पर हुआ आयुष्मान सभाओं का आयोजन

आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आज प्रदेशभर में आयुष्मान सभाओं का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्र, आंगनवाडी केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित जनमानस को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। इसके साथ ही मौके पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी वितरित की गई।

आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आज पूरे प्रदेश में 7829 आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 7116 व शहरी वार्डों में 313 सभाएं शामिल हैं। जबकि सर्वाधिक 1143 सभाएं जनपद अल्मोड़ा में आयोजित की गई।

इसी प्रकार टिहरी में 1014, पौड़ी गढ़वाल 876, नैनीताल 785, ऊधमसिंह नगर 734, चमोली 624, उत्तरकाशी 623, पिथौरागढ़ 570, बागेश्वर 451, चम्पावत 359, रूद्रप्रयाग 319, देहरादून 202 एवं हरिद्वार में 129 सभाओं का आयोजन किया गया।

You Might Also Like

उत्तराखंड के गौचर रैली में राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी’
अमित शाह ने रोहतक में खादी कारीगर महोत्सव में खादी को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया
Odisha: पूर्व मंत्री की हत्या के मामले में एफबीआई की मदद लेने के लिए ओडिशा सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा
Uttrakhand : इस महत्वपूर्ण योजना को भारत सरकार द्वारा मिली विशेष सहायता स्वीकृति! CM धामी ने दिया धन्यवाद
मसूरी : बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
TAGGED:Ayushman meetingsDehradunDr Dhan Singh Rawat )stateUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
हिमाचल में दर्दनाक त्रासदी: लाहौल-स्पीति में चलती टैक्सी पर गिरी विशाल चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम
बागेश्वर में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार: उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी पर रोक: बाल्टी से किया पवित्र स्नान, श्रद्धालुओं ने बताईं यात्रा की चुनौतियां और सुविधाओं की कमी
नीट पेपर लीक विवाद पर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच निर्णायक वार्ता: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, कई मुद्दों पर बनी सहमति, आज फिर होगी अहम बैठक
8वें वेतन आयोग पर बड़ी हलचल: 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठकें, कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ीं उम्मीदें
पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तीन महीने में फैसला
सोने में गिरावट, चांदी ने दिखाई दम: कुछ घंटों में बदली बाजार की चाल, निवेशकों की बढ़ी उलझन
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन: संवाद की राह पर बढ़े कदम, फैसले पर छिड़ी तारीफ और आलोचना की बहस
‘मैंने ऐसा नहीं कहा था’: भ्रामक रिपोर्टिंग पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- बिना याचिका कोई मामला सूचीबद्ध नहीं हो सकता
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?