By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : यमकेश्वर ब्लाक के धारकोट गांव का प्राइमरी स्कूल बना पहला स्मार्ट स्कूल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : यमकेश्वर ब्लाक के धारकोट गांव का प्राइमरी स्कूल बना पहला स्मार्ट स्कूल
उत्तराखंडफीचर्डशिक्षा

उत्तराखण्ड : यमकेश्वर ब्लाक के धारकोट गांव का प्राइमरी स्कूल बना पहला स्मार्ट स्कूल

The Hill India News
Last updated: December 27, 2022 2:08 pm
The Hill India News
Published: December 27, 2022
Share
SHARE

योगेन्द्र सिंह बिष्ट ( ऋषिकेश )

आजकल उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का सही न होना यहां से पलायन का मुख्य कारण बनता जा रहा है। यहां के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए गांव से मैदानी क्षेत्रों में जा रहे हैं और अपने बच्चों को वहां पर शिक्षा दीक्षा दे रहे हैं। अगर इन बच्चों को यहीं पर ही सही प्रकार से शिक्षा मिल जाये तो यहां पर रहने वाले लोग अपने बच्चों को यहीं पर ही शिक्षा दे सकते हैं इससे एक तो यहां से पलायन रुकेगा और दूसरा हमारे गांव भी आबाद रहेंगे।
अब ऋषिकेश के कम्प्यूटर गुरु शिक्षण संस्थान ने ग्राम धारकोट की एक प्राइमरी स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाने का काम शुरू किया है। इस स्मार्ट स्कूल को खोलने के लिए यहां के लोगों का भी सहयोग प्राप्त हुआ है। ग्राम धारकोट द्वारा उठाया गया यह बहुमूल्य कदम आने वाले समय में यहां के बच्चों के भविष्य को बदल सकता है।
कम्प्यूटर गुरु शिक्षण संस्थान द्वारा प्राइमरी स्कूल में बच्चों की शिक्षा को एक नया मंच दिया जा रहा है जिसमें बच्चों की शिक्षा को डिजिटल माध्यम से बेहतर बनाने के लिए कम्प्यूटर, टीवी एवं ऑडियो-वीडियो पाठ्यक्रम के माध्यम से स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ किया गया है। जिससे ग्रामीण शिक्षा को शहरी शिक्षा से भी बेहतर बनने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्य को सफल बनाने के लिए बेलम सिंह नेगी के नेतृत्व एवं निरंतर प्रयास व स्कूल अध्यापिकाओं की अनुमति एवं सहयोग के साथ मुख्यतः सतेंद्र रावत द्वारा 43 इंच का टीवी स्कूल को भेंट किया गया एवं कम्प्यूटर गुरु शिक्षण संस्थान (बापूग्राम, आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून) की तरफ से धारकोट निवासी महेंद्र नेगी और पुष्पेन्द्र बिष्ट, कम्प्यूटर सेंटर हेड द्वारा ऑडियो-वीडियो पाठ्यक्रम वेबसाइट एवं अन्य साफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया जिससे स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई। इस कार्य को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का बहुमूल्य सहयोग रहा।
अगर हम अपने अपने क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में ऐसे ही स्मार्ट क्लासेस शुरू करें तो इससे एक तो इन बच्चों में पढ़ने में भी रूचि बढ़ेगी और यह बच्चे खेल-खेल में काफी कुछ सीख सकते हैं। इससे इन बच्चों का मानसिक विकास भी तेजी से होगा और इन बच्चों को अन्य प्रकार की जानकारियों भी प्राप्त होंगी।
आजकल उत्तराखंड के हर प्राइमरी स्कूल में कम्प्यूटर मौजूद होगा लेकिन उस कम्प्यूटर का इस्तेमाल बहुत कम ही स्कूलों में हो रहा है। अगर हम धारकोट स्कूल की बात करें तो यहां पर यह कम्प्यूटर लगे एक साल हो गया था लेकिन अभी तक इस कम्प्यूटर का उपयोग नहीं हुआ था।
भला हो कम्प्यूटर गुरु शिक्षण संस्थान का जिन्होंने यहां के बच्चों के भविष्य के लिए यह कदम उठाया और आज यह बच्चे स्मार्ट क्लास का आनंद ले रहे हैं। आज के बच्चे ही कल देश का भविष्य बनेंगे। अगर हम सब लोगों ने बच्चों को सही शिक्षा दीक्षा दे दी तो यह बच्चे कल अपनी और देश की तकदीर बदल सकते हैं।

You Might Also Like

UP के सीएम योगी पहुंचे उत्तराखंड, धामी से मुलाकात कर, करेंगे केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ का दर्शन
Jammu and Kashmir: झेलम नदी में यात्रियों और स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, 6 की मौत-3 गायब
Health News: मानसून में ‘वायरल संक्रमण’ से बचने के कुछ जरुरी तरीके, आप भी आजमायें ये ट्रिक
Uttarakhand: 50 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने, ‘मार्केटिंग इंस्पेक्टर’ को पकड़ा रंगे हाथों
मनरेगा की जगह अब G-RAM-G: 125 दिन का रोजगार और भुगतान में देरी पर ब्याज; शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़े बदलावों का ऐलान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

रविन्द्र जुगरान की शिकायत पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु का त्वरित संज्ञान, मसूरी के कोलूखेत क्षेत्र में अवैध कटान और अतिक्रमण की जांच के आदेश

The Hill India News
The Hill India News
July 15, 2026
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026-27) का परिणाम घोषित किया
“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डोईवाला में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प।
यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस से गठबंधन सपा की मजबूरी भी, चुनौती भी, सीट बंटवारे पर बढ़ी सियासी सरगर्मी
IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च में देरी, अब अगस्त में मिलेगी तेज और आसान टिकट बुकिंग की सुविधा
“बेटा… तुझे इंसाफ मिल जाए” : केतन की मां की पीएम मोदी से भावुक अपील, न्याय की आस में छलका दर्द
PoK में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी से 6 नागरिकों की मौत, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में बढ़ा तनाव
थोक महंगाई में फिर उछाल: जून में WPI बढ़कर 9.87% पहुंची, खाद्य वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों ने बढ़ाई आम जनता की चिंता
CBSE का बड़ा फैसला: तीसरी भाषा में पास होना अब अनिवार्य, फेल होने पर नहीं मिलेगा 10वीं का पास सर्टिफिकेट
हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; 35 लाख नकद और लग्जरी कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा, गंगा घाट पर दी जान से मारने की धमकी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?