By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: परवादून जिला कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर, की गयी महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: परवादून जिला कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर, की गयी महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: परवादून जिला कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर, की गयी महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन

The Hill India News
Last updated: March 11, 2024 2:21 pm
The Hill India News
Published: March 11, 2024
Share
SHARE

देहरादून: परवादून जिला कांग्रेस के अंतर्गत ऋषिकेश महानगर कांग्रेस द्वारा ऋषिकेश प्रेस क्लब में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के युवाओं से किये गए 5 वादे। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले जहां बीजेपी मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी और राहुल गांधी ने युवाओं के लिये अब तक का सबसे बड़ा ऐलान कर के साबित कर दिया है कि कांग्रेस युवाओं के साथ है और देश का युवा कांग्रेस के साथ है। बेरोज़गारी का कीर्तिमान रच रही बीजेपी के लिये राहुल गांधी के इस ऐलान से उबर पाना अब मुमकिन नहीं होगा। युवाओं को जोड़कर राहुल गांधी ने लाखों करोड़ों परिवारों के घर में उम्मीद और विश्वास का दीप जला दिया है।

कांग्रेस के 5 वादे:-

1. “भर्ती भरोसा:- कांग्रेस पार्टी ने भर्ती भरोसा अभियान के तहत 30 लाख सरकारी नौकरी के ख़ाली पड़े पदों को भरने का ऐलान किया है। केन्द्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनते ही सार्वजनिक उपक्रमों, सरकारी संस्थानों और केंद्र की योजनाओं में रिक्त पड़े पदों को भरकर युवाओं को नौकरी की सौगात दी जायेगी। देश का युवा लंबे समय से रिक्त पदों पर भर्ती की माँग करते हुये आंदोलित था, आज राहुल गांधी ने युवाओं की यह माँग पूरी करने का ऐलान कर दिया है।

2. “पहली नौकरी पक्की:- कांग्रेस पार्टी युवाओं को “Right To Apprenticeship Act” के तहत एक वर्ष में एक लाख रूपये (₹8500 प्रतिमाह) देकर ट्रेड या व्यवसाय के कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी। कांग्रेस पार्टी 25 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक को निजी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में प्रशिक्षण दिलाने के लिए “Right To Apprenticeship Act” लाएगी।
कांग्रेस पार्टी की इस योजना से युवाओं को उच्च स्तर का कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होगा और प्रशिक्षण अवधि में 1 लाख रूपये का आर्थिक लाभ भी मिलेगा l

3. ‘पेपर लीक से मुक्ति:- पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने तीसरे बिंदु पर जोर देते हुए कहा की पेपर लीक के बढ़ते मामलों ने युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के अनुरूप परिणाम पाने का हक़ छीन लिया है। कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक परीक्षाओं में किसी भी तरह की सांठगांठ या षड्यंत्र को रोकने और ईमानदारी एवं निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए नए कानून लाने की गारंटी देती है। कांग्रेस गठबंधन की सरकार नए कानून लाकर पेपर लीक को पूरी तरह से रोकेगी और देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य सुरक्षित करेगी।

4. गिग इकॉनॉमी:- इसी क्रम में ऋषिकेश कांग्रेस पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि “गिग इकॉनॉमी से सामाजिक सुरक्षा कांग्रेस पार्टी गिग इकॉनमी में हर साल रोज़गार ढूंढने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडिशन (कामकाजी स्थिति) और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती है। कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनते ही गिग कर्मियों के अधिकारों और हितों की रक्षा और उनके प्रति उचित व्यवहार सुनिश्चित करने की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम होगा।

5. ‘युवा रोशनी:- ऋषिकेश कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं को स्टार्टअप में मदद के लिये 5000 करोड़ रुपये का एक विशेष कोष बनाया जायेगा। युवा रोशनी के तहत आवंटित कोष से भारत के प्रत्येक जिले में युवाओं को स्टार्टअप में आर्थिक मदद की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। 40 साल से कम उम्र के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने बिजनेस के लिए इस स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं। ‘राहुल गांधी के आज के इन पाँच ऐलान के बाद देश का युवा कह सकता है कि कांग्रेस ने युवाओं को संपूर्ण न्याय की गारंटी दे दी है।

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी समझते हैं कि देश के युवाओं को रोज़गार देकर ही भारत के भविष्य को संवारा जा सकता है। आज के इस ऐलान में सरकारी नौकरी, व्यवसाय, कौशल प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और गिग इकॉनॉमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल कर राहुल गांधी ने युवाओं के दिल की बात कर दी है। साथ ही जिस प्रकार 1 अप्रैल से प्रदेश में शराब के नये ठेके आवंटित किये जा रहे हैं और भाजपा राज्य सरकार द्वारा योग नगरी ऋषिकेश को शराब नगरी बनाने में तुली हैं उसका पूरी कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

इस प्रेस वार्ता में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व विधायक प्रत्यशी जयेंद्र रमोला, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, मदन मोहन शर्मा, चंदन सिंह पंवार, विमला रावत, नी. वर्तमान पार्षद मनीष शर्मा विजय लक्ष्मी शर्मा,मधु जोशी, सुधीर राय, शैलेंद्र बिष्ट, ऋषि सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष रूकम पोखरियाल,मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, अशोक शर्मा,आदित्य झा, विजेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे ।

You Might Also Like

मुंबई मेयर चुनाव 2026: BMC में BJP की वापसी, रितु तावडे का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय
उत्तराखंड: नैनीताल में सनसनी, जिला कोर्ट के वकील का कार में मिला शव, हाथ में रिवॉल्वर और बोनट पर सुसाइड नोट
Uttarakhand : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ENT सर्जन ने मरीज के गले से निकाला एक किलो का ट्यूमर
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर, श्रीकांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में किया प्रतिभाग
चीन ने उतारा ‘रोबोटिक वुल्फ पैक’; मिसाइलों से लैस मशीनी भेड़िये अब पलक झपकते करेंगे दुश्मन का शिकार
TAGGED:uttarakhand news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! BPSC ने जारी किया TRE-4 नोटिफिकेशन, 32,388 पदों पर बंपर भर्ती

The Hill India News
The Hill India News
August 18, 2026
पीपलकोटी टनल हादसे में खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 10 लापता मजदूरों के शव बरामद; 12 घायल अस्पताल में भर्ती
‘आरक्षण के लिए भाजपा के साथ आए थे, अब तक लागू क्यों नहीं किया?’ यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद के तीखे तेवर, बोले- निषाद समाज अपना हक मांग रहा है
राजपाल यादव की लगी ‘लॉटरी’! 1200 करोड़ की 12 फिल्मों की डील साइन, 10 साल तक बड़े पर्दे पर छाएंगे कॉमेडी के किंग
‘गांधी, नेहरू और पटेल पर भी FIR करिए’, वंदे मातरम विवाद पर खरगे का भाजपा को करारा जवाब
पान मसाला ऐड पर सनी देओल का बयान और वायरल हुआ पुराना विज्ञापन, बोले- ‘मेरा जमीर गवाही नहीं देता’
इमरान खान को जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 48 घंटे में होगा ट्रांसफर; परिवार से हर हफ्ते मुलाकात की भी मंजूरी
देहरादून में कल से बदलेगा ट्रैफिक का पूरा रूट! उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 19-20 अगस्त तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
पंजाब में अनोखा लंगर! अब पूड़ी-सब्जी नहीं, मुफ्त में मिलेगा पेट्रोल; दोपहिया को ₹500 और कार वालों को ₹1,000 का तेल
1.20 करोड़ के लालच में खौफनाक कत्ल! YouTube के झूठे दावे पर नाबालिग की हत्या, शरीर का हिस्सा लेकर 3 दिन तक भटकते रहे आरोपी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?