By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड: सुपरवाइजर के पद पर न्युक्ति मिलने पर, 167 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के खिले चेहरे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड: सुपरवाइजर के पद पर न्युक्ति मिलने पर, 167 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के खिले चेहरे
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड: सुपरवाइजर के पद पर न्युक्ति मिलने पर, 167 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के खिले चेहरे

The Hill India News
Last updated: October 23, 2023 4:37 am
The Hill India News
Published: October 23, 2023
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश की 167 आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दुर्गा अष्टमी के दिन 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी माताओं-बहनों को सुपरवाईजर के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों की समाज में अहम भूमिका है। बच्चों के पालन पोषण में आंगनवाड़ी की अहम भूमिका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां, मां यशोदा की तरह बच्चों का पालनपोषण करती हैं। राज्य सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी पद से चयन कर सुपरवाइजर हेतु निर्धारित कुल 299 पदों के सापेक्ष 167 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जा रही है। साथ ही समस्त आंगनवाड़ी कर्मियों का मानदेय राज्य स्तर से सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन लगभग 24 करोड़ रूपये प्रति माह भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में 23895 महिलाओं को ₹9.35 करोड़ की धनराशि उनके बैंक खाते में जारी की गई है।

कम धामी ने आगे कहा कि आज महालक्ष्मी किट योजना के अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) हेतु पोर्टल के उद्घाटन से प्रति वर्ष राज्य की लगभग 50 हजार धात्री महिलाओं व नवजात शिशुओं को आवश्यक कपड़े एवं किट की सामग्री सुलभता से उपलब्ध होगी। साथ ही नन्दा गौरा योजना के पोर्टल के उद्घाटन से प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार बालिकाओं को जन्म पर ₹11 हजार व कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर ₹51 हजार की धनराशि हेतु आवेदन करने की ऑनलाईन सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। यह डिजिटल उत्तराखण्ड की ओर राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को 3940 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए ₹12 लाख की धनराशि मनरेगा, केन्द्र व राज्य का अंश मिलाकरनिर्धारित की गई है। इस प्रकार कुल ₹ 472 करोड़ की धनराशि व्यय कर महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुविधाजनक आंगनवाड़ी केन्द्र उपलब्ध कराये जायेगें। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है। आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, महिलाएं समाज का नेतृत्व कर रही हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के हित में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सभी के मानदेय में वृद्धि की गई है। आज प्रदेश के अंदर महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। महिलाओं के कल्याण एवं उनको स्वावलंबी बनाने हेतु राज्य में कई नीतियों पर कार्य हुआ है। राज्य सरकार महिलाओं के विकास एवं कल्याण हेतु हमेशा तत्पर है। इस दौरान कार्यक्रम में सचिव हरीश चंद्र सेमवाल, अपर सचिव प्रशांत आर्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की 14 साल की नाबालिग बेटी से किया बलात्‍कार, हुआ गिरफ्तार
पूर्वोत्तर भारत में आफत की बारिश: सिक्किम और असम में हालात भयावह, लैंडस्लाइड और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त
दिल्ली में फिर चाकू कांड, 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, एक अन्य शख्स भी हुआ घायल
विश्व मलेरिया दिवस 2026: क्यों मनाया जाता है, क्या है इस साल की थीम और कैसे करें बचाव
UP में अवैध धर्मांतरण के पीछे विदेशी फंडिंग, जाकिर नाईक से जुड़े तार: सूत्र
TAGGED:Anganwadi workers happyappointmentpost of supervisorUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

तीन महीने में तीन बार ‘तलाक’ बोलने पर क्या खत्म हो जाती है शादी? गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है ‘तलाक-ए-हसन’ और पत्नी के पास कौन-से अधिकार

The Hill India News
The Hill India News
September 11, 2026
‘फॉलोअर्स बढ़वा दूंगा… रील वायरल कर दूंगा’, दिल्ली की महिला को मुजफ्फरपुर बुलाया और होटल में दुष्कर्म का आरोप; ASI समेत दो पर गंभीर आरोप
‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ बनी जनअभियान की मिसाल, रुद्रप्रयाग में जुटीं 2500 से ज्यादा किताबें; CM धामी ने भी दान की 151 पुस्तकें
दिवाली-छठ से पहले रेलवे का टिकट बुकिंग रिकॉर्ड! 2 दिन में करीब 40 लाख टिकट बुक, IRCTC पर जबरदस्त दबाव के बावजूद सिस्टम रहा सुचारू
पुणे में 10 हजार किलो नकली पनीर और 5 हजार किलो मावा का जखीरा बरामद, कीमत 38 लाख; महाराष्ट्र से कर्नाटक तक फैले नेटवर्क का शक
दुर्ग में 17 साल की नाबालिग के लापता होने से मचा हड़कंप, ASP पर गंभीर आरोप; बच्ची को लेकर खुद कंट्रोल रूम पहुंचा अधिकारी, देर रात तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ ने किया निराश? कमजोर कहानी और फीकी एक्टिंग ने बिगाड़ा खेल
धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, इंटर्न डॉक्टरों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी; मेडिकल बॉन्ड से लेकर कर्मचारियों के वेतन और EV पॉलिसी पर होगा मंथन
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, तीन निजी स्वास्थ्य संस्थान सील; डॉक्टरों की गैरमौजूदगी और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद हरिद्वार पहुंचीं निर्माता अनुप्रिया नागर, संतों से लिया आशीर्वाद; अब संत महापुरुषों की कहानियां पर्दे पर लाने की तैयारी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?