By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: 20 दिनों में 2461 घोड़े- खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण, नियमों के उल्लंघन पर 146 का चालान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: 20 दिनों में 2461 घोड़े- खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण, नियमों के उल्लंघन पर 146 का चालान
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: 20 दिनों में 2461 घोड़े- खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण, नियमों के उल्लंघन पर 146 का चालान

The Hill India News
Last updated: May 30, 2024 11:17 am
The Hill India News
Published: May 30, 2024
Share
SHARE

केदारनाथ धाम यात्रा शुरू हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से यात्रा अभूतपूर्व रूप से संचालित हो रही है। देश-विदेश से बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं कोई असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुव्यवस्थित यात्रा संचालन हेतु लगातार प्रयास कर रहा है। पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू एवं सुव्यवस्थित हो यह जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी लगातार पैदल मार्ग पर प्रतिदिन निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं।

केदारनाथ मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन का मैनेजमेंट सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है। घोड़ा-खच्चरों के कारण यात्रा बाधित न हो इसके लिए इस वर्ष रोटेशन के आधार पर अधिकतम 5000 घोड़े एक बार में यात्रा मार्ग पर संचालित कराए जा रहे हैं। जिसमें से 1000 घोड़े माल ढोने के लिए रिजर्व रखे गए हैं। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने घोड़े-खच्चरों के मुख्य मार्ग पर विश्राम पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया हुआ है। मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूरी पर ही घोड़े-खच्चर रोके जा सकते हैं। घोड़ा-खच्चर यूनियन भी इन नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ हॉकर बावजूद इसके मुख्य मार्ग एवं इसके नजदीक घोड़े-खच्चर खड़े कर रहे हैं। जिससे पैदल मार्ग में संकरे स्थान पर जाम जैसी स्थिति पैदा होने के साथ ही गंदगी होती है।

यात्रियों को ऐसी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए निरीक्षण के साथ ही लगातार चालान एवं घोड़े-खच्चर पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। साथ ही यात्रियों के लिए बनाए गए शेड में घोड़े-खच्चर बंधे मिलने पर भी चालान एवं घोड़े-खच्चर पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष रावत ने बताया कि यात्रा शुरू होने से आज तक यात्रा मार्ग पर 2461 घोड़े का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। बीमार या चोटिल होने पर 685 घोड़े- खच्चरों का उपचार किया जा चुका है। जबकि 40 घोड़े- खच्चर अनफिट पाए गए हैं जिनपर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं अनियमितता एवं नियमों के उल्लंघन पर अब तक 146 घोड़े- खच्चरों का चालान कर उन्हें ब्लॉक किया जा चुका है। केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालु जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

You Might Also Like

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान, पूरे उत्तर भारत में अलर्ट
केरल : राहुल बोले- इस महंगाई में गरीब का जीना मुश्किल,
गुवाहाटी: मादक पदार्थ दीमक की तरह हमारे समाज और देश की युवा शक्ति को खोखला करने का काम करते हैं :अमित शाह
जब राहुल गांधी ‘मैकेनिक की दुकान’ पर हाथ में पेचकस लेकर रिपेयर करने लगे बाइक
40 की उम्र में परवान चढ़ा प्यार, ट्रेन के आगे कूदकर शख्स और उसकी समधन ने की ख़ुदकुशी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?