By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार

The Hill India News
Last updated: December 28, 2024 1:06 pm
The Hill India News
Published: December 28, 2024
Share
SHARE

नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार

बारिश-बर्फबारी के चलते लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक

5 दिन पहले ही पैक होने लगे हैं उत्तराखंड के अधिकांश हिलस्टेशन

उत्तराखंड में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है

उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। 31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है। 5 दिन पहले ही नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी, चकराता, चोपता, कौसानी और औली जैसे स्थलों पर होटल और होम स्टे पैक हो चुके हैं। स्थिति ये है कि हिमाचल के मनाली और शिमला में जाम के कारण पर्यटक उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की तरफ रुख कर रहे हैं। यूं भी बीते पखवाड़े भर में दो तीन बार उत्तराखंड के विभिन्न हिल स्टेशनों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों का उत्साह दोगुना है।
अब जबकि नए साल में महज कुछ दिन रह गए हैं तो तमाम हिल स्टेशन्स पर होटल, होम स्टे की बुकिंग हो चुकी है। होटल-रेस्टोरेंट की ओर से भी पर्यटकों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। नए साल के अवसर पर पर्यटन से जुड़े लोग जैसे होटल मालिक, गाइड, ट्रैवल एजेंसियां, कैब ड्राइवर, और हस्तशिल्प विक्रेता उम्मीद कर रहे हैं कि नए साल का अवसर पर पर्यटकों के बड़ी संख्या में आगमन से उनकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

पर्यटकों के भारी उत्साह और स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों की उम्मीदों को देखते हुए राज्य सरकार भी इस खास मौके को भुनाने में जुट गई है। तमाम शहरों में जहां जाम से पर्यटकों को बचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं तो पर्यटकों के आनंद को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा के भी तमाम कदम उठाए गए हैं। पर्यटक निर्बाध रूप से नए साल का स्वागत कर सकें इसके लिए सरकार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पर्यटकों को देर रात तक जश्न मनाने के लिए छूट देने पर भी काम कर रही है।

पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल, रेस्टोरेंट खुले रहेंगे पूरा समय नववर्ष पर उत्तराखंड में पर्यटकों के उमड़ने की संभावना के बीच सरकार की तरफ से कहा गया है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे पूरे समय खुले रहेंगे।
नववर्ष और उत्तराखंड के कई स्थानों में बर्फबारी को देखते हुए माना जा रहा है कि पर्यटक काफी संख्या में उत्तराखंड का रुख करेंगे। जिस हिसाब से होटल और होम स्टे की बुकिंग हो रही है, वो भी उत्तराखंड के पर्यटकों से गुलजार रहने का इशारा कर रहा है। उत्तराखंड के श्रम विभाग के उप सचिव शिव विभूति रंजन की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार, विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के प्राविधानों के अनुसार उत्तराखंड राज्य में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही उक्त प्रतिष्ठानो में दिन व रात्रि में दोनों पालियों में सभी कर्मकारों को कतिपय शर्तों के अधीन कार्य करनेकी भी अनुमति दी गई है। कहा गया है कि नववर्ष के मौके पर भारी मात्रा में पर्यटक उतराखंड आ रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों से अपील की गई है कि वह पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए पूरे समय अपने प्रतिष्ठान खुले रखें।

You Might Also Like

रिटायरमेंट के बाद सरकारी पद स्वीकारने की प्रवृत्ति न्यायपालिका की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है: CJI बी.आर. गवई
कांग्रेस का दामन छोड़कर आज BJP ज्वाइन करेंगे अशोक चव्हाण, सूत्रों के अनुसार इस वजह से लिया ये फैसला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा किया
चारधाम यात्रा प्रदेश की आर्थिकी की लाइफ लाइनः धामी यात्रा का सफल संचालन सभी की साझा जिम्मेवारी
जागेश्वर धाम की मर्यादा पर ‘पहरेदारी’: गर्भगृह में शस्त्र ले जाने के विवाद के बाद ASI सख्त, लागू हुए ये कड़े नियम
TAGGED:GovernmenttouristsUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली-NCR का नया मास्टर प्लान 2041: आधे घंटे में सिमटेंगी दूरियां, नोएडा-गुरुग्राम से मेरठ और हापुड़ तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार

The Hill India News
The Hill India News
June 15, 2026
IRCTC की नई वेबसाइट से बदलेगा टिकट बुकिंग का अनुभव, छात्रा के सुझाव पर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
E100 के दौर में भी बेकार नहीं होगी Hero Splendor Flex Fuel! जानिए क्यों एक्सपर्ट इसे बता रहे हैं भविष्य की सबसे समझदार बाइक
बिहार: रोशन आनंद को मिली जमानत, कोर्ट की नसीहत- ‘गुरु हैं तो गुरु जैसा आचरण करें’, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
ट्रंप की ‘जीत’ पर उठे सवाल: ईरान-अमेरिका समझौते ने खोली युद्ध की असली तस्वीर, क्या बिना हारे हार गया वॉशिंगटन?
”सूने हो रहे घर और बढ़ रहे वृद्धाश्रम, यह व्यथित करता है’: वृद्धजन जागरूकता दिवस पर सीएम योगी की भावुक पाती
स्थापना दिवस पर कैंची धाम में आस्था का महाकुंभ: बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, सुरक्षा में एटीएस और भारी पुलिस बल तैनात
‘लड़की हूँ फंसा दूँगी’ की धमकी देने वाली महिला पोस्टमैन पर सख्त कार्रवाई: पिथौरागढ़ में दो महीने से दबा रखी थी डाक, वायरल वीडियो के बाद निलंबन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा दांव: 19 जून को दिल्ली में ‘महा रोजगार मेला’, ऑन-द-स्पॉट नियुक्तियों के साथ युवाओं को साधने की तैयारी
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत, कोमोरबिडिटी और हाई-रिस्क वाले यात्री बढ़ा रहे खतरा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?