उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक विरासत-2023, 2 एवं 3 दिसम्बर को, देवभूमि के विभिन्न लोकरंगों का समावेश होगा देहरादून में

खबर को सुने

उत्तराखण्ड: देहरादून में 2 एवं 3 दिसम्बर (शनिवार-रविवार)- 2023 समय: 11 पूर्वाह्न से 9 बजे सायं तक उत्तराखण्ड लोक विरासत – 2023 का आयोजन सोशियल बलूनी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार बाई पास रोड़, निकट राधास्वामी सत्संग भवन, देहरादून, में किया जा रहा है जिसमें पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड और डॉ. अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी और सुनील उनियाल महापौर, नगर निगम देहरादून भी सिरकत करने पहुंचेंगे. स्वर सम्राट नरेन्द्र सिंह नेगी जी जागर सम्राट पद्म डॉ० प्रीतम भरतवाण जी हमारी संस्था के अग्रणी सदस्य हैं। उपरोक्त संस्था गैरलाभकारी संस्था है ज उत्तराखण्ड की संस्कृति को बचाने हेतु प्रयासरत है।.

उत्तराखंड लोक विरासत-2023 में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य एवं लोकवाद्यों की प्रस्तुति, परम्परागत वेशभूषा एवं वस्त्र आभूषणों का प्रदर्शन एवं परिचय. उभरती प्रतिभाओं के साथ उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित कलाकारों की गीत प्रस्तुति. हस्तशिल्प, पुस्तक, पहाड़ी उत्पाद, वस्त्र-आभूषण इत्यादि की प्रदर्शनी लगायी जाएगी तांकि उत्तराखण्ड की पारंपरिक लोकसंगीत और शिल्प-कलाओं को न सिर्फ प्रशंसा, सम्मान और पहचान मिले साथ में इन्हें विस्तार भ लोक कलाएं कलाकारों और शिल्पियों की आय और रोजगार का जरिया बने। इन्हें प्रतिभा के अनुरुप प्रस्तुति, प्रदर्शन और विक्र प्राप्त हो। योग्यतानुसार स्वरोजगार और आमदनी में वृद्धि हो सके। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यहां के लोक संगीत और शिल्प पहचान स्थापित हो। बस इन्हीं बहुत बड़े सपनों के लिए ये एक कारगर प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button