By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन कार्यक्रम में भाग लिया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन कार्यक्रम में भाग लिया
उत्तराखंडफीचर्डशिक्षा

उत्तराखण्ड : धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन कार्यक्रम में भाग लिया

The Hill India News
Last updated: October 16, 2022 3:48 pm
The Hill India News
Published: October 16, 2022
Share
SHARE

 धर्मेंद्र प्रधान ने  पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड में शिक्षा और कौशल क्षेत्रों में की गई पहलों की समीक्षा की

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी; उत्तराखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शैक्षणिक सत्र 2022-23 से उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था और समाज की स्थापना को मजबूत करने के लिए एक दार्शनिक दस्तावेज है। उत्तराखंड-देवभूमि देवों की भूमि है। उत्तराखंड ज्ञान की भूमि भी है। उन्होंने एनईपी 2020 को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए देवभूमि उत्तराखंड की सराहना की।

प्रधान ने जोर देकर कहा कि एनईपी 2020 ने तीन साल की उम्र से शिक्षा पर जोर दिया है जिसमें शुरू के तीन वर्ष बालवाटिका के रूप में होते हैं, और उन्होंने इसे अपनाने वाला देश का पहला राज्य होने के लिए उत्तराखंड की सराहना की। उन्होंने कहा, “एनईपी 2020 ने स्थानीय भाषाओं और मातृभाषा पर भी जोर दिया है। हमें अपनी शिक्षा प्रणाली को औपनिवेशिक खुमारी से मुक्त करना चाहिए और एक अधिक समावेशी, दूरंदेशी शिक्षा प्रणाली का निर्माण करना चाहिए।”

प्रधान ने साझा किया कि दुनिया तेजी से बदल रही है। हम औद्योगिक क्रांति 4.0 के बीच में हैं। उत्तराखंड अपने युवाओं को आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सक्षम है। आज का शुभारंभ उसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने यह भी कहा कि गंगोत्री से आकाशगंगा तक, हमारे युवाओं को दुनिया के बारे में खोजना चाहिए, भविष्य को अपनाना चाहिए और साथ ही साथ अपनी जड़ों से भी जुड़े रहना चाहिए। हमारी शिक्षा प्रणाली को विकसित होना होगा और उनकी आकांक्षाओं के साथ तालमेल बिठाना होगा।

प्रधान ने शिक्षा का कायापलट करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने शिक्षा के लिए 260 टीवी चैनलों और डिजिटल यूनिवर्सिटी जैसी सरकार की विभिन्न पहलों पर भी प्रकाश डाला जो डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए है।

प्रधान ने उत्तराखंड में शिक्षा और कौशल क्षेत्रों में की गई पहलों और एनईपी 2020 के कार्यान्वयन में की जा रही प्रगति की भी समीक्षा की।

review meet.jfif

सभा को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि और संभावनाओं की भूमि है। एक जीवंत शिक्षा और कौशल संबंधी इकोसिस्टम उत्तराखंड के युवाओं को 21वीं सदी की चुनौतियों को गले लगाने हेतु आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करेगा।

2222222.jfif

प्रधान ने आगे कहा कि उत्तराखंड इस दिशा में कई पहल कर रहा है। बालवाटिका से लेकर स्थानीय भाषाओं पर जोर, स्कूली तैयारी कार्यक्रम, कौशल विकास के प्रयास और कई अन्य पहलें उत्तराखंड के छात्रों के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

उन्होंने कहा कि “शिक्षकों द्वारा, छात्रों के लिए” की भावना के साथ एक ज्यादा जड़ों से जुड़े और भविष्योन्मुख पाठ्यक्रम, शिक्षकों की क्षमता निर्माण, प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने और स्किल्स इकोसिस्टम को फिर से परिभाषित करने की आवश्यकता है।

You Might Also Like

वेनेजुएला संकट: डोनाल्ड ट्रंप का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन? खुद को घोषित किया वेनेजुएला का ‘कार्यकारी राष्ट्रपति’
उत्तराखंड में हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी
दिल्ली में घर होते हुए डाक्टर मनमोहन सिंह की सियासी एंट्री असम से
नई दिल्ली : कृषि के छात्रों को भारतीय कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आना चाहिए- चौहान
उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव परिणाम: सत्ता विरोधी लहर पर भारी पड़ा दीपक जोशी का आक्रामक अभियान, नए चेहरों के उदय से बदली ब्यूरोक्रेसी की राजनीति
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?