By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड :काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का सीएम धामी ने किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड :काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का सीएम धामी ने किया उद्घाटन
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड :काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

The Hill India News
Last updated: November 14, 2022 2:33 pm
The Hill India News
Published: November 14, 2022
Share
SHARE
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी -2022 का उद्घाटन रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जौलजीबी मेला क्षेत्र के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में बहुत महत्व रखता है। यह मेला भारत, नेपाल एवं तिब्बत के पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देता आ रहा है। यह मेला भारत एवं नेपाल के रिश्तों को ऑक्सीजन देने का काम करता है।
मुझे प्रसन्नता है कि यह मेला भारत एवं नेपाल देश के बीच संस्कृति, सभ्यता के साथ-साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाता आ रहा है। अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वे बचपन से ही यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति को देखते आ रहे हैं। उन्हें बचपन से ही इस मेले से बहुत लगाव रहा है। उन्होंने जनता द्वारा किए गए भव्य स्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आप लोगों का बेटा व भाई हूं। मैं जब भी यहां आया हूं मेरा हमेशा गर्मजोशी से स्वागत किया गया है, इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं तथा आप लोगों का भी हाथ जोड़कर स्वागत करता हूं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सीमान्त क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम मानते हैं कि सीमांत क्षेत्रों का ठीक प्रकार से विकास होना चाहिए,
हम सीमांत क्षेत्रों में सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के सीमान्त गांवों के विकास के प्रति बहुत गंभीर है। अब देश के सीमान्त गांव देश के अंतिम गांव न होकर देश के पहले गांव होंगे, उनका संपूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि हम जनपद के इस सीमान्त क्षेत्र के विकास के लिए काली नदी पर डबल लेन मोटर पुल का निर्माण कर रहे हैं, जिससे भारत और नेपाल देश के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।
हम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निर्माण व चौड़ीकरण कर रहे हैं, इस क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के बन जाने से कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्री इसी मार्ग से होकर जाएंगे, जिससे व्यापार बढ़ेगा तथा क्षेत्र का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम क्षेत्र के आपदा प्रभावित एलधारा भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट वरूणावत पर्वत की तर्ज पर करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर जौलजीबी मेले हेतु रुपए 5 लाख दिए जाने एवं जौलजीबी संगम स्थल का सौंदर्यीकरण किये जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने संगम स्थल पर स्थित जालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक धारचूला हरीश धामी, जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, गिरीश जोशी आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

Uttarakhand: जन समस्याओं पर सरकार का फोकस तेज़: मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Uttarakhand : केदारनाथ हेली सर्विस , टिकट बुकिंग के नाम पर महाराष्ट्र के 18 यात्रियों से 1.80 लाख की ठगी
उत्तराखंड: एक अप्रैल से बढ़ेंगे टोल टैक्स के चुकाने होंगे अधिक दाम, जानें नए रेट..
Uttarakhand: यूएसडीएमए में शैडो कंट्रोल लगाने की कवायद शुरू, सचिव आपदा प्रबंधन की उपस्थिति में हुई टेस्टिंग
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण पर बड़ी बहस: वाहनों की भूमिका अहम, सीएक्यूएम ने सुप्रीम कोर्ट से अपने आदेश की समीक्षा की मांग की
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा का नया सवेरा: सिर्फ डिग्री नहीं, अब रोजगार और शोध पर फोकस; हर यूनिवर्सिटी गोद लेगी 5 गांव, बनेगा स्पेशल ऑनलाइन पोर्टल

The Hill India News
The Hill India News
July 19, 2026
PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा, जून तिमाही में कमाया ₹5,253 करोड़ का बंपर प्रॉफिट; सुधरा एसेट क्वालिटी
मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला, 2 सैनिकों की मौत; कुवैत में भी भारी तबाही
IMD Weather Update: देश के 5 राज्यों में मानसून की भारी तबाही, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राएं रुकीं; कई जिलों में रेड अलर्ट
राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल
लोकसभा में ‘38+4’ का गणित क्यों बना एनडीए की सबसे बड़ी चुनौती? महिला आरक्षण, वन नेशन-वन इलेक्शन और यूसीसी जैसे अहम विधेयकों पर टिकी नजर
भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI की नई तैयारी से बदलेगी करेंसी की तस्वीर, जानिए क्या होंगे फायदे और क्यों नहीं बंद होगी कागजी मुद्रा
“प्रकृति को बचाकर ही होगा सच्चा विकास” : देहरादून–ऋषिकेश मार्ग पर वृक्ष कटान के बीच पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का बड़ा संदेश
पाकिस्तान-कुवैत रक्षा समझौते की तैयारी: सऊदी मॉडल पर बढ़ती रणनीतिक साझेदारी, ईरान संकट के बीच बदलेगा पश्चिम एशिया का शक्ति संतुलन?
गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे बनेगा पूर्वी भारत की नई लाइफलाइन, दिल्ली-NCR से बिहार तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी का खुलेगा नया दौर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?