By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखण्ड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा

The Hill India Desk
Last updated: May 31, 2025 11:50 am
The Hill India Desk
Published: May 31, 2025
Share
SHARE

निजी कारण बताए जा रहे इस्तीफे की वजह
मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को सौंपा इस्तीफा
देहरादून। उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया है। इस खबर से हर कोई हैरान है। जिस पर राज्य सरकार को निर्णय लेना है। हालांकि, आईपीएस अधिकारी के इस आवेदन पर अंतिम अनुमोदन केंद्र की तरफ से होना है। वैसे हाल ही में पुलिस विभाग के दरोगा को भी रचिता के एसपी विजिलेंस रहते ट्रैप किया गया था। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था। जिसके बाद उनके इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
उत्तराखंड में 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल अपने इस्तीफा को लेकर चर्चाओं में हैं। खबर है कि रचिता जुयाल ने कुछ दिन पहले ही इस्तीफे से जुड़ा आवेदन मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा था। इसके अलावा इसकी जानकारी पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई थी। हालांकि, आईपीएस रचिता जुयाल का यह फैसला किसी को समझ नहीं आ रहा है, लेकिन बताया गया है कि रचिता जुयाल ने इसके लिए पारिवारिक वजहों को कारण बताया है।
विजिलेंस में रचिता बतौर एसपी काम कर रही थीं। उनके विजिलेंस में एसपी रहते लंबे समय बाद पहली बार किसी पुलिस विभाग के दरोगा को ट्रैक किया गया था। आईएसबीटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज को ट्रैक करने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप की स्थिति दिख रही थी। उधर भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी बड़ी कार्यवाही के बाद ना केवल विजिलेंस की कार्रवाई पर लोगों का भरोसा बढ़ा था बल्कि सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति भी हाथों-हाथ ली जा रही थी।
विजिलेंस में रचिता जुयाल के एसपी रहते कई कार्यवाही की गई और ऐसी स्थिति में अब अचानक रचिता का इस्तीफा देना कई सवाल खड़े कर रहा है। वैसे हाल ही में विजिलेंस विभाग में भी कुछ बदलाव किए गए थे। जिसमें एएसपी मिथिलेश कुमार का विजिलेंस से ट्रांसफर कर दिया गया था। इन दिनों विजिलेंस काफी तेजी से कम कर रही थी। लगातार कई सरकारी कर्मचारियों की धर पकड़ भी हो रही थी। ऐसे में पहले अचानक विजिलेंस की टीम में बदलाव करना और इसके बाद अब रचिता जुयाल का इस्तीफा देना हर किसी को हैरान कर रहा है। बताया गया है कि इस संदर्भ में आईपीएस अधिकारी ने मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है। उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते इस्तीफा देने की बात कही है।

You Might Also Like

Uttarakhand: दिल्ली-हरिद्वार-नैनीताल हाइवे पर जाम के कारण आधे रास्ते से लौटे श्रद्धालु, रास्ता बंद करने के लिए मजबूर हुई पुलिस
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम धामी: ‘आतंकियों और उनके आकाओं की बर्बादी का सबूत
बड़ी ख़बर:CM ने किया इनका फ्लैग ऑफ, CM ने की घोषणा
Uttarakhand : धामी कैबिनेट बैठक के अहम फैसले, इन प्रस्ताव पर लगी मुहर
उत्तराखण्ड : देहरादून में एलएलबी (LLB) छात्र की मौत पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन व वार्डन के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज,
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर

The Hill India News
The Hill India News
October 21, 2026
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?