
ओडिशा: भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन चरण माझी आज बुधवार 12 जून को ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, उत्तराखंज के सीएम पुष्कर धामी, गुजरात के स सीएम भूपेंद्र पटेल, असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा भी भुवनेश्वर पहुंचे हैं।
ANI के मुताबिक, ओडिशा में मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और मनोनीत उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा के अलावा, 8 भाजपा विधायक – सुरेश पुजारी, रबीनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, विभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्र के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है। गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यबंशी सूरज, प्रदीप बालासामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन के भी शपथ लेने की संभावना है। मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल होंगे।