By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड : MBBS छात्रों को दी बड़ी राहत, बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड : MBBS छात्रों को दी बड़ी राहत, बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
उत्तराखंडस्वास्थय

उत्तराखंड : MBBS छात्रों को दी बड़ी राहत, बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

The Hill India Desk
Last updated: May 31, 2023 10:11 am
The Hill India Desk
Published: May 31, 2023
Share
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है.! इसके तहत अब राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को बॉन्ड नहीं भरना होगा। स्वास्थ्य विभाग इस व्यवस्था को खत्म करने जा रहा है। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज से पीजी करने वाले छात्रों के 5 साल के बॉन्ड को घटाकर 3 साल करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का एक अलग कैडर भी बनाने जा रहा है। इससे स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तमाम अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम और ड्रग्स विभाग के साथ बैठक की। इस बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से ट्रांसफर एक्ट के अंतर्गत आने वाले सभी कार्मिकों के तबादले तय समय पर हों इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चारधाम और अन्य चीजों के लिए भारत सरकार से काफी पैसा मिला है। ऐसे में 750 लोगों की नियुक्ति भी की जानी है. लिहाजा अगले एक महीने के भीतर इस की विज्ञप्ति जारी की जाए।

यही नहीं, स्वास्थ्य विभाग में प्रमोशन की समस्या को दूर करने के लिए अगले एक महीने का समय अधिकारियों को दिया गया है। ताकि प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को उनका लाभ मिल सके। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का एक अलग कैडर बनाने की तैयारी भी स्वास्थ्य विभाग करेगा। इसके अलावा पब्लिक रिलेशन के लिए अधिकारियों के साथ एक दिन का चिंतन शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले छात्रों से बॉन्ड भराकर कम फीस में एमबीबीएस कराया जाता है। मुख्य रूप से इसका उद्देश्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करना है। बॉन्ड के तहत इन जूनियर डॉक्टर्स को एमबीबीएस कंप्लीट करने के बाद 5 साल तक प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा देनी होती है।

राज्य सरकार ने कुछ समय पहले बॉन्ड तोड़ने के नियमों में भी कड़े बदलाव किए थे। लेकिन अब उत्तराखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है कि एमबीबीएस करने वाले छात्रों के साथ बॉन्ड नहीं भरा जाएगा। जबकि पीजी करने वाले छात्रों को अब 3 साल का बॉन्ड भरना होगा। यानी पीजी कंप्लीट होने के बाद इन डॉक्टर्स को 3 साल तक प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा देनी होगी।

You Might Also Like

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति का संबोधन: टेलीमेडिसिन की सराहना, छात्रों को बांटी डिग्रियां
Uttarakhand : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर गम्भीर रूप से घायल
उत्तराखण्ड : भारतीय जनता पार्टी ने ने शेष पाँच मेयर प्रत्याशी भी घोषित किए देहरादून से सौरभ थपलियाल को टिकिट
उत्तराखंड: एक अप्रैल से बढ़ेंगे टोल टैक्स के चुकाने होंगे अधिक दाम, जानें नए रेट..
उत्तराखण्ड : IAS विनोद कुमार सुमन को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी, बनाए गए संयुक्त सचिव
TAGGED:DehradunHealthUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

The Hill India News
The Hill India News
June 18, 2026
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
ममता बनर्जी की सुरक्षा पर सियासी बवाल: डेरेक ओ’ब्रायन ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘दीदी की हिफाजत के लिए रातभर देना पड़ा पहरा’
उद्धव ठाकरे पर फिर मंडराया जून संकट! कौन हैं वे 6 सांसद, जिनकी बगावत की चर्चाओं ने बढ़ाई शिवसेना (UBT) की चिंता?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?