By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिल्डर दीपक मित्तल पर शिकंजा कसता, गबन मामले में गठित हुई SIT
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बिल्डर दीपक मित्तल पर शिकंजा कसता, गबन मामले में गठित हुई SIT
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

बिल्डर दीपक मित्तल पर शिकंजा कसता, गबन मामले में गठित हुई SIT

The Hill India News
Last updated: May 29, 2025 4:10 pm
The Hill India News
Published: May 29, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 28 मई 2025 : पुष्पांजलि इंफ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल की मुश्किलें अब और बढ़ने जा रही हैं। करोड़ों रुपये के गबन और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों से घिरे मित्तल की जांच के लिए अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी गई है। यह आदेश आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप के स्तर से जारी किया गया है।

गठित SIT का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) हरिद्वार जितेंद्र मेहरा को सौंपा गया है। टीम में दो निरीक्षक, दो उप-निरीक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल किए गए हैं, जो बिल्डर दीपक मित्तल और उनके सहयोगियों द्वारा की गई संपत्ति की खरीद-फरोख्त, निवेशकों से लिए गए धन और लेन-देन की सभी गतिविधियों की जांच करेंगे।

दीपक मित्तल इस समय फरार है और पुलिस द्वारा वांछित एवं इनामी घोषित किया गया है। देहरादून के डालनवाला थाने में उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। साथ ही राज्य के विभिन्न थानों में भी उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गंभीर आरोपों के अनुसार, दीपक मित्तल ने अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में निवेश के नाम पर सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। मामले में उत्तराखंड रेरा (RERA) को अब तक 64 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। SIT अब इस पूरे प्रकरण में:

  • मित्तल की संपत्तियों की जांच, निवेशकों के साथ हुए अनुबंध,पैसे के लेन-देन,अब तक की पुलिस कार्रवाई,और जांच एजेंसियों की रिपोर्टों की भी समीक्षा करेगी।

पुलिस द्वारा दीपक मित्तल की गिरफ्तारी के दावे लंबे समय से किए जाते रहे हैं, मगर अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। SIT अब इस पहलू की भी जांच करेगी कि गिरफ्तारी में किस स्तर पर चूक हुई। अगर जांच में लापरवाही या कमजोरी सामने आती है, तो रिपोर्ट में इसका उल्लेख कर उच्च स्तर पर कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है।

दीपक मित्तल पर शिकंजा कसने के लिए गठित की गई SIT, निवेशकों के हितों की रक्षा और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखने योग्य होगा कि जांच टीम इस बहुचर्चित घोटाले के कौन-कौन से पहलुओं को उजागर करती है।

You Might Also Like

नई दिल्ली : जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
उत्तराखंड: जसपुर में मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल, दो दिग्गज नेताओं के समर्थक आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Uttrakhand : पुलिस और बदमाशों के बीच फिर हुई मुठभेड़! एक को लगी गोली
Dehradun: ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान की क्वांसी से शुरुआत, डीएम सविन बंसल ने सुनी 109 जन समस्याएं
उत्तर प्रदेश : एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा ऐलान- 2022 विधानसभा चुनाव हारने वालों को नहीं मिलेगा टिकट..
TAGGED:builder Deepak Mittalembezzlement caseSIT formed
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?