By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : गजब हाल आखिर उत्तराखंड में कब तक गिरते रहेंगे पुल?
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : गजब हाल आखिर उत्तराखंड में कब तक गिरते रहेंगे पुल?
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : गजब हाल आखिर उत्तराखंड में कब तक गिरते रहेंगे पुल?

The Hill India News
Last updated: October 25, 2022 2:14 pm
The Hill India News
Published: October 25, 2022
Share
SHARE
– जांच रिपोर्ट: एक हेल्पर की वजह से हुआ नरकोटा पुल हादसा
– लोनिवि का पुल गिरा, उन्हीं के इंजीनियरों ने निपटा दी जांच
मैंने इंजीनियरिंग नहीं की है, लेकिन मैं इतनी सी बात समझ सकता हूं कि 120 टन लोहे के जाल की शटरिंग महज एक एक्सवेटर के  टकराने से नहीं गिर सकती है। वह भी एक्सवेटर के टकराने के कई दिनों के बाद। जी हां, यदि यकीन किया जाए तो रुद्रप्रयाग के नरकोटा में एक हेल्पर की वजह से 66 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल की शैटरिंग गिर गयी और इसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि आठ घायल हो गये। मजेदार बात यह है कि वह हेल्पर फरार हो गया और उसे आज तक नहीं तलाशा गया।
यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, सत्य घटना है और इसकी पटकथा लिखी है लोनिवि के दो महान इंजीनियरों, राष्ट्रीय मार्ग वृत्त हल्द्वानी के अधीक्षण इंजीनियर अरुण कुमार और 10वां वृत्त के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने। लोनिवि का पुल गिरा। जांच भी उसी वृत्त के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती को सौंप दी गयी। जांच की निष्पक्षता पर सवाल तो उठेेंगे ही। यदि सरकार निष्पक्ष जांच चाहती तो आईआईटी रुड़की या सीबीआरआई के वैज्ञानिकों को जांच सौंपी जाती।
मैंने 66 करोड़ की लागत से रुद्रप्रयाग के नरकोटा में बन रहे पुल को लेकर आरटीआई लगाई थी। इसमें पता चला कि आरवीएनएल ने सप्लीमेंट्री अनुबंध के आधार पर मेरठ की कंपनी आरसीसी डेवलपर्स को 66 करोड़ की लागत का यह पुल निर्माण कार्य सौंप दिया था। लगभग आठ करोड़ का अग्रिम भुगतान होने के बावजूद 20 जुलाई 2022 को पुल की शैटरिंग गिर गयी और हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी थी और आठ घायल हो गये थे। मैंने आरटीआई से ही पुल गिरने की जांच रिपोर्ट मांगी थी। लोनिवि के 10 वृत्त ने मुझे आधी-अधूरी जांच रिपोर्ट दी है। दो पेज की इस जांच रिपोर्ट का सार यह बताया गया है कि पुल की शैटरिंग एक हेल्पर की गलती से गिरी।
यह दोनों इंजीनियर 20 जुलाई 2022 में रुद्रप्रयाग जिले में नरकोटा में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना के जांच समिति के सदस्य थे। दोनों वरिष्ठ इंजीनियर घटना के अगले दिन यानी 21 जुलाई को घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें पुल की डिजाइनिंग, कर्ब या कटिंग में कोई खामी नजर नहीं आयी। उन्होंने मान लिया कि अथोरिटी इंजीनियर ने जो पुल डिजाइनिंग की कसंलटेंसी की बात कही है वह सही है। कंसलटेंट भला कभी गलत होता है।
दोनों महान इंजीनियरों ने शेरलॉक होम्स की तर्ज मिनटों में पता लगा लिया कि 120 टन लोहे का जाल त्रिभुजाकार है और इसका झुकाव अंदर की ओर है। जांच आख्या में कहा गया है कि जाल को सहारा देने के लिए प्राप्स लगे हुए थे। प्राप्स अपनी जगह से विस्थापित हो गये तो पुल वजन नहीं सह सका और ढह गया।
प्राप्स यानी जाल का सहारा कैसे विस्थापित हुआ? इसका सस्पेंस खत्म करते हुए इंजीनियर अपनी कहानी बढ़ाते हैं और एक अदृश्य हेल्पर कहानी में जुड़ जाता है। जांच समिति ने अपनी आख्या में कहा है कि यह पूरी घटना एक हेल्पर ने अंजाम दी है और वह भाग गया है। बकायदा इसके लिए दो मजदूरों के बयान भी दर्ज किये गये हैं। इंजीनियरों ने अपनी आख्या में कहा है कि इस प्रकार की घटना के लिए मुख्य रूप से फर्म की लापरवाही प्रदर्शित होती है क्यांेकि फर्म के द्वारा श्रमिकों और मशीनों के संचालन के लिए उचित प्रबंधन नहीं किया गया।
अब सवाल यह है कि एक्सवेटर वाला श्रमिक कहां है? जिन श्रमिकों ने उसे एक्सवेटर चलाते देखा तो क्या प्रबंधन को शिकायत की गयी? जांचकर्ताओं को कैसे पता चला कि कुछ दिन पहले एक्सवेटर के टकराने से ही प्राप्स विस्थापित हुए। पुल डिजाइनिंग को क्लीन चिट दी गयी है। यह भी विचारणीय है कि क्या पुल निर्माण के समय लोनिवि का कोई इंजीनियर वहां मौजूद नहीं रहता? क्या उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं थी? जबकि कार्य लोनिवि के तहत चल रहा है। क्या ठेकेदार कंपनी का कोई जिम्मेदार व्यक्ति वहां मौजूद नहीं रहता है? यदि हां तो फिर तो यह पुल पता नहीं कितनों की जान ले लेगा।
जांच आख्या को लेकर सवाल ही सवाल हैं। दो मजदूरों की जान गयी तो आख्या भी दो ही पेज की है। क्योंकि मजदूरों के जान की कोई कीमत नहीं होती। न मजदूरों के सुरक्षा उपकरणों की बात की गयी है और न ही लोनिवि के किसी इंजीनियर को जिम्मेदार ठहराया गया है। न तो डिजाइनिंग की जांच ठीक से की गयी है और न ही मौके पर पुल निर्माण देखभाल के लिए जिम्मेदार लोनिवि इंजीनियर का ही बयान है। अथारिटी इंजीनियर के टीम लीडर के बयान के तहत ही मान लिया गया कि पुल की डिजाइनिंग, कर्ब और कटिंग सही थी। यह भी उल्लेख कर दूं कि दोनों महान इंजीनियरों ने महज एक दिन यानी 21 जुलाई को ही मौका-मुआयना कर सब ज्ञान अर्जित कर लिया।
जबकि सच बात यह है कि यह पुल 66 करोड़ का बन रहा है। इसका आवंटन को लेकर ही आरवीएनएल, लोनिवि और ठेकेदार कंपनी आरसीसी डेवलपर्स के बीच गोल-मोल होने की आशंका है। क्योंकि मेरठ की इस कंपनी को सप्लीमेंट्री अनुबंध के आधार पर इतना बड़ा प्रोजेक्ट दे दिया गया। जबकि इसके टेंडर होने चाहिए थे। जांच आख्या में इंजीनियरों ने यह भी जानने की कोशिश नहीं की कि क्या उक्त फर्म ने पहाड़ों पर पहले कभी पुल बनाए हैं?
इस मामले को लेकर मैं विजिलेंस के आईजी अमित सिन्हा से जल्द मिलूंगा। मेरी कोशिश है कि 66 करोड़ के इस अनुबंध की जांच हो और इन दोनों अधीक्षण अभियंता की निष्पक्षता और जांच प्रणाली की भी जांच हो।
(वरिष्ठ पत्रकार गुनानंद जख्मोला )

You Might Also Like

दिवाली और छठ पर रेलवे ने बिहार जाने वाले यात्रियों को दी बड़ी सौगात, दिल्ली से चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली : बम धमाके को लेकर मनीष सिसोदिया का केंद्र सरकार पर निशाना कहा गृह मंत्रालय को दिल्ली की सुरक्षा की चिंता नहीं’
Uttarakhand: मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन ने जिलाधिकारियों से की चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा की शुरुआत, पहाड़ों को मिली नई उड़ान, सफर हुआ आसान
उज्जैन के गुरुकुल में पंडिताई सीखने आए नाबालिंगों के साथ आचार्यों का घिनौना खेल, किया यौन शोषण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?