By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई।
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई।
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई।

The Hill India News
Last updated: October 13, 2022 1:03 pm
The Hill India News
Published: October 13, 2022
Share
SHARE
प्रदेश के परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि परिवहन हमारे प्रदेश में आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन है, विगत 6 वर्षों में परिवहन निगम द्वारा राज्य की लगभग 35 प्रतिशत आय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 21 आरआई आफिस संचालित हैं जो प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 6 बड़े शहरों में फिटनेस सेन्टर खोले गये हैं तथा 4 नये फिटनेस सेन्टर खोलने के लिए भारत सरकार से स्वीकृति ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फिटनेस टीम के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के सुदूर क्षेत्र में बसे गांवों में भी फिटनेस सेन्टर की सुविधा उपलब्ध हो पायेगी।
मंत्री ने कहा कि हाल की ही कैबिनेट में दुर्घटना में मिलने वाली धनराशि को एक लाख से बढाकर दो लाख कर दिया गया है तथा साथ ही सुरक्षा निधि को सुप्र्रीम कोर्ट के आदेश पर 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। मंत्री ने प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश भर में ब्लेक स्पॉट को चिन्हित करते हुए दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में विभाग द्वारा सीसीटीवी लगवाने तथा डिवाईडर बनाने की पहल की जायेगी।
मंत्री ने कहा कि 21 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड बैठक में मृतक आश्रितों की नियुक्ति के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि निगम में सभी चालकों/परिचालकों एवं प्रवर्तन कार्मिकों को वर्दी तथा नेम प्लेट की व्यवस्था की जायेगी। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में लगभग 600 बसों की खरीद की जायेगी जिसमें से 150 बसें बीएस-6 मानक की होंगी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज की बसों के सुचारू संचालन के लिए बसों की कमी को दूर किया जायेगा जिससे आम जनमानस को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।
मंत्री ने कहा कि सितम्बर माह के वेतन को जारी कर दिया गया है तथा 2022 तक के शेष भुगतान पूर्ण कर दिये गये हैं। उन्होंने कर्मियों के एरियर तथा बोनस का भी शीघ्र ही भुगतान करने हेतु अधिकारियोें को निर्देश दिये। मंत्री ने प्रदेश के सभी डिपो को हाईटैक बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले कुछ समय में प्रदेश में परिवहन क्षेत्र की तस्वीर बदली नजर आयेगी। उन्होंने कहा कि परिवहन की सभी 52 स्कीमों कोे आनलाइन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव परिवहन, अरविन्द सिंह हयांकी, एमडी परिवहन, रोहित मीणा, तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

किसानों के खातों में गड़बड़ झाला कर लाखों के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: सचिवालय कर्मियों को कर्मयोगी बनने में क्यों नहीं दिलचस्पी? पीएम मोदी के मिशन पर उठ रहे सवाल
भारतीय नौसेना हर 40 दिन में शामिल कर रही है एक नया स्वदेशी युद्धपोत: एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी
Uttarakhand: लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और सरकार का साथ: सीएम धामी ने प्रेस क्लब की नई टीम को दी बधाई, पत्रकारों के हितों के लिए जताया संकल्प
Dehradun: उत्तराखंड उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी, अपर सचिव कृषि को सौंपी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?