By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तर प्रदेश : फतेहपुर पहुंचीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति; कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश : फतेहपुर पहुंचीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति; कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

उत्तर प्रदेश : फतेहपुर पहुंचीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति; कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल

Rajesh Dabral
Last updated: March 24, 2026 4:58 am
Rajesh Dabral
Published: March 24, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति पहली बार फतेहपुर पहुंचीं. जनपद में उनका भव्य स्वागत किया गया. पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत किया.

मूसानगर स्थित आश्रम से साध्वी निरंजन ज्योति का काफिला निकला और सबसे पहले जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के चिल्ली मोड़ पहुंचा. वहां उनका स्वागत किया गया. विधायक राजेंद्र पटेल सहित भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शुक्ल, महामंत्री सुनील शुक्ल, भाजपा जिला मंत्री सुधीर मिश्र, वीरेंद्र द्विवेदी, सीमा द्विवेदी और रिंकू द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया.

इसके बाद उनका काफिला बकेवर, खजुहा, बिंदकी, पनई इनायतपुर, मलवां अंडरपास, मेडिकल कॉलेज और कर्पूरी ठाकुर चौराहा होते हुए आगे बढ़ा. कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जगह-जगह उनका स्वागत किया. अंत में होटल रामाडियन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक कृष्णा पासवान, जय कुमार सिंह ‘जैकी’, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, प्रभुदत्त दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार से निकलकर विधायक, मंत्री और अब आयोग की अध्यक्ष बनने तक की यात्रा कार्यकर्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि फतेहपुर उनका अपना जनपद है और यहां के लोग उनके परिवार के समान हैं. जनपद के विकास को प्राथमिकता देते हुए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

You Might Also Like

पंजाब : अमृतसर के गोल्डन टैंपल में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला
गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, पिता गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा कॉलेज हॉस्टल में गोलीकांड, MBA छात्र की मौत, PGDM छात्र गंभीर घायल
सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: क्या लोकायुक्त कर सकता है प्रशासनिक न्यायाधिकरण के फैसले को चुनौती? मामला कानूनी बहस में खुला छोड़ा गया
उत्तराखण्ड: प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने की ओर अग्रसर है : धामी
TAGGED:Backward Classes Commission ChairpersonUttar Pradesh FatehpurWorker's shower flowers
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

‘गुगली मास्टर’ हरीश रावत की अगली गेंद कहां गिरेगी? त्रिवेंद्र सिंह रावत के तंज से गरमाई हरिद्वार की सियासत

The Hill India News
The Hill India News
September 26, 2026
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल मत बनाओ’, किशाऊ बांध के खिलाफ सड़कों पर उतरे 20 गांवों के लोग; बोले- पहले हमारी जमीन और विरासत बचाओ
ED के दरवाजे पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती घोटाले की जांच में पूछताछ; जानिए पूरा मामला
कभी मैदान पर था जलवा, आज कोई टैक्सी चला रहा तो कोई बस स्टॉप साफ कर रहा; विनोद कांबली समेत इन 8 क्रिकेटरों की जिंदगी ने बदली करवट
The Vvaan Box Office Collection Day 1: पहले दिन छाया ‘द वन’ का जादू, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने मचाई धूम; 50वें दिन ‘हनुमान अंश’ से आगे निकली कमाई
जंगल से घास-लकड़ी लाकर पिता ने पढ़ाया, बेटी बनीं वैज्ञानिक तो बेटे ने भी रचा इतिहास; अब मनीष बने डिप्टी जेलर
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चौथी मंजिल से गिरा युवक; शरीर पर गंभीर चोटों ने बढ़ाया रहस्य
उत्तराखंड लोअर PCS 2024 का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप; 113 पदों पर चयन
आदि कैलाश और ओम पर्वत पर सीजन की पहली बर्फबारी, बदला मौसम का मिजाज; आज यात्रा पर रोक, पिथौरागढ़ की 11 सड़कें बंद
हरिद्वार में आधी रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपी मुदस्सिर के पैर में लगी गोली
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?