त्रिपुरा : हमें दुनियाभर में कोई नहीं हरा सकता -मुख्यमंत्री हिमंत

सोमवार सुबह राजधानी अगरतला में एमबीबी हवाई अड्डे पर त्रिपुरा के सीएम डॉ माणिक साहा ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनपर फूलों की बारिश की गई। गौरतलब है कि असम के सीएम की ये त्रिपुरा यात्रा का राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। उनके इस दौरे को २०२३ के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा द्वारा अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
अगले साल २०२३ में होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनावों से पहले सोमवार को असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने त्रिपुरा का दौरा किया ओर यहां एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने एक बड़ा दावा किया। मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि अगर दुनियाभर की सभी राजनैतिक पार्टियां त्रिपुरा आ जाएं तो भी यहां भाजपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
अपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक भी हैं। अगरतला में असम के मुख्यमंत्री सरमा ने रवींद्र सतबर्शिकी भवन में भाजपा के बूथ विजय अभियान में कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है। यहां भाजपा को कोई नहीं हरा सकता। भले की भाजपा के खिलाफ पूरी दुनिया की राजनैतिक पार्टियां ही क्यों ना आ जाएं। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा राज्य की ६० सीटों में से ५५ पर जीत दर्ज करेगी।