By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन, राज्य सरकारें एक्शन में, जानिए अब तक कितने हुए वापस भेजे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन, राज्य सरकारें एक्शन में, जानिए अब तक कितने हुए वापस भेजे
देशफीचर्ड

पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन, राज्य सरकारें एक्शन में, जानिए अब तक कितने हुए वापस भेजे

The Hill India News
Last updated: April 27, 2025 2:30 am
The Hill India News
Published: April 27, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के अल्पकालिक वीजा रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके तहत 27 अप्रैल से सभी अल्पकालिक वीजा अमान्य हो जाएंगे, जबकि चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। इस आदेश के बाद देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

450 से अधिक भारतीय लौटे स्वदेश
पिछले तीन दिनों में वाघा सीमा के रास्ते 450 से अधिक भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौट चुके हैं। इनमें 23 भारतीय पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) 2025 के प्रसारण से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं। शुक्रवार को लगभग 300 और गुरुवार को करीब 100 भारतीयों ने सीमा पार की। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 200 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत से वापस पाकिस्तान लौट चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिक वापस भेजे गए
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए राज्य में मौजूद लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया गया है। केवल एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है, जो 30 अप्रैल को स्वदेश रवाना होगा।
डीजीपी ने अंतरराष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए हैं और नेपाल सीमा से सटे जिलों—महराजगंज, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच और बलरामपुर में विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं।

बिहार में सभी अल्पकालिक वीजा धारक लौटे
बिहार सरकार ने जानकारी दी है कि राज्य में अल्पकालिक वीजा पर आए सभी 19 पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा से पहले, यानी 25 अप्रैल तक लौट चुके हैं। अब राज्य में केवल वे पाकिस्तानी नागरिक हैं जो चिकित्सा वीजा या दीर्घकालिक वीजा (LTV) पर भारत में मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में भी तेज हुई कार्रवाई
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने बताया कि राज्य में करीब 5,000 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से लगभग 1,000 अल्पकालिक वीजा धारक हैं। इन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। शेष 4,000 के करीब नागरिक दीर्घकालिक वीजा धारक हैं, जिनमें दक्षेस वीजा, फिल्म कार्य, चिकित्सा, पत्रकारिता और निजी कार्यों के लिए वीजा प्राप्त लोग शामिल हैं। चिकित्सा वीजा धारकों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने मांगी सहयोग की अपील
दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने जनता से अपील की है कि यदि कोई पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समय से अधिक दिल्ली में रह रहा है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान कर निर्वासन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

You Might Also Like

DRDO ने एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 का किया सफल परीक्षण, राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर दी बधाई
Uttarakhand: हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 का भव्य शुभारंभ, सीएम धामी ने 17 करोड़ से अधिक की सहायता बांटी, सहकारिता को बताया राज्य विकास की रीढ़
भारत के X अकाउंट से निकला ईरान के ‘परमाणु बम’ का फर्जी दावा! कुछ घंटों में इजरायल-अमेरिका तक पहुंचा, नेतन्याहू के भाषण में भी हुआ इस्तेमाल
दिल्ली धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, कश्मीर टाइम्स मुख्यालय सहित कई ठिकानों पर एसआईए की छापेमारी
महाराष्ट्र में पास हुआ ‘जन सुरक्षा बिल 2024’: माओवाद और उग्रवाद पर सरकार का सख्त वार
TAGGED:leave IndiaPakistani citizensstate governments
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर

The Hill India News
The Hill India News
October 21, 2026
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?