Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

जब तक चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हुई तब तक सीमा हैदर ने नहीं तोड़ा व्रत, …लगाए नारे

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद हर तरफ जश्न का माहौल है। कई जगहों पर लोग खुशी से नाच रहे थे तो कहीं सोसाइटियों में थाली बजाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी पूरे दिन व्रत रख चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से पूजा अर्चना की और सफल लैंडिंग होने के बाद परिवार के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की। इसके साथ ही सीमा हैदर ने जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे भी लगाए।

बुधवार सुबह से ही सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए व्रत रखा और देवी देवताओं की पूजा भी की। शाम को जैसे ही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई, सीमा हैदर ने परिवार के साथ खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी की और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस दौरान सचिन के परिवार के लोग भी मौजूद थे और सभी लोग जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई लोगों को राखी भी पोस्ट की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724