By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘इंटरपर्सनल रिलेशनशिप’ को मजबूत करने की जरूरत: डॉ गीता ’बाल अधिकार एवं सुरक्षा’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > ‘इंटरपर्सनल रिलेशनशिप’ को मजबूत करने की जरूरत: डॉ गीता ’बाल अधिकार एवं सुरक्षा’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन
उत्तराखंड

‘इंटरपर्सनल रिलेशनशिप’ को मजबूत करने की जरूरत: डॉ गीता ’बाल अधिकार एवं सुरक्षा’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन

The Hill India Desk
Last updated: April 10, 2025 5:07 pm
The Hill India Desk
Published: April 10, 2025
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ’बाल अधिकार एवं सुरक्षा’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आयोग के अनु सचिव डॉ एसके सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत तीनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ की। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों से संवाद करते हुए बाल संरक्षण आयोग की आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त बाल अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा किसी प्रकार की परेशानी में हो या उसे किसी जानकारी की आवश्यकता हो, तो वह चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकता है। आयोग हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने  सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर भी बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि उन्हें ‘इंटरपर्सनल रिलेशनशिप’ यानी आपसी संवाद और संबंधों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय बाल्य कार्यक्रम के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के सचिव डॉ शिव कुमार बरनवाल ने भी छात्रों को बाल अधिकारों और बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आयोजित की जाएंगी, ताकि न केवल बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधकों को भी जागरूक किया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है, जिनके माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों और उनसे जुड़े कानूनों की जानकारी दी जाती है। साथ ही विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाती है। कार्यशाला में सहायक अभियोजन अधिकारी रश्मि पांडेय ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के बारे में जानकारी दी और इसके लाभों को सभी के सामने स्पष्ट किया। वहीं, सहायक एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा कानूनों के संबंध में बच्चों और शिक्षकों को जागरूक किया। मंच संचालन किशन रावत ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी परमिंदर कुमार बिष्ट, डॉ. दीपाली नौटियाल, इंस्पेक्टर राकेश कुमार, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कई विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मंदिर में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
CM धामी ने देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
सड़क सुरक्षा: एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती; NEIGRIHMS शिलॉन्ग में विशेषज्ञों ने फूंका जागरूकता का शंखनाद
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: चंबा–कोटी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड -दुःखद: यहां भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?