By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: जिला प्रशासन का विजन हो रहा सफल— सड़क पर बिखरा मायूस बचपन अब जुड़ रहा मुख्यधारा से
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देहरादून > Dehradun: जिला प्रशासन का विजन हो रहा सफल— सड़क पर बिखरा मायूस बचपन अब जुड़ रहा मुख्यधारा से
देहरादूनफीचर्ड

Dehradun: जिला प्रशासन का विजन हो रहा सफल— सड़क पर बिखरा मायूस बचपन अब जुड़ रहा मुख्यधारा से

The Hill India News
Last updated: November 16, 2025 9:28 am
The Hill India News
Published: November 16, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 16 नवंबर 2025। मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित राज्य के प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में बाल दिवस 2025 के अवसर पर “स्पोर्ट्स डे” का भव्य आयोजन किया गया। प्रशासन के सतत प्रयासों से सड़क पर जीवन यापन कर रहे, भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी में संलिप्त दर्जनों बच्चे अब शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

Contents
चार सदनों में बंटे बच्चे — ‘नदियों और पर्वतों’ से प्रेरित नामकरणबच्चों ने जोश के साथ खेल स्पर्धाओं में दिखाया दमखमलेमन रेस (छोटे बच्चे)स्प्रिंट रेस (छोटे बच्चे)सैक रेस100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)400 मीटर रिले रेसखो-खो (मिक्स: 4 बालक + 4 बालिका)हर्डल रेसअलकनंदा हाउस बना ओवरऑल चैंपियनखेलों का निष्पक्ष संचालन और सक्रिय सहयोगअतिथियों की उपस्थिति

जिला प्रशासन की इस पहल ने मायूस बचपन को न केवल नई दिशा दी है, बल्कि अनेक बच्चे अब विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर आत्मविश्वास के साथ मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। सड़क से स्कूल और खेल मैदान तक का यह परिवर्तन आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में प्रदान की जा रही शिक्षा, परामर्श तथा खेल-गतिविधियों की निरंतरता का परिणाम है।


चार सदनों में बंटे बच्चे — ‘नदियों और पर्वतों’ से प्रेरित नामकरण

इंटेंसिव केयर सेंटर में बच्चों को उत्तराखंड की दो महान नदियों और दो पर्वत चोटियों के नाम पर चार सदनों में विभाजित किया गया है—

  • नंदा (लाल)
  • अलकनंदा (हरा)
  • पिंडर (पीला)
  • त्रिशूल (नीला)

बाल दिवस के अवसर पर चारों सदनों ने पूरे उत्साह के साथ मार्च पास्ट और पीटी डिस्प्ले में अपनी प्रतिभा और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया। स्वागत नृत्य ने कार्यक्रम की ऊर्जा और आकर्षण को और बढ़ाया।


बच्चों ने जोश के साथ खेल स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

लेमन रेस (छोटे बच्चे)

  • स्वर्ण – सुनाक्षी (नंदा)
  • रजत – ब्यूटी (अलकनंदा)
  • कांस्य – शिवानी (पिंडर)

स्प्रिंट रेस (छोटे बच्चे)

  • स्वर्ण – आर्यन (अलकनंदा)
  • रजत – तन्नू (पिंडर)
  • कांस्य – मनप्रीत (त्रिशूल)

सैक रेस

  • कांस्य – करण (त्रिशूल)

100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)

  • स्वर्ण – लक्ष्मण (त्रिशूल)
  • रजत – शिवा (पिंडर)
  • कांस्य – हरीश (अलकनंदा)

100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)

  • स्वर्ण – सोनम (अलकनंदा)
  • रजत – गुड़िया (पिंडर)
  • कांस्य – मीनाक्षी (त्रिशूल)

400 मीटर रिले रेस

  • स्वर्ण – अलकनंदा
  • रजत – त्रिशूल
  • कांस्य – नंदा

खो-खो (मिक्स: 4 बालक + 4 बालिका)

  • रोमांचक मुकाबले में अलकनंदा विजेता, पिंडर उपविजेता रहे।

हर्डल रेस

  • स्वर्ण – अमित (त्रिशूल)
  • रजत – आदित्य (पिंडर)
  • कांस्य – चांदनी (अलकनंदा)

अलकनंदा हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सर्वाधिक 255 अंक अर्जित कर अलकनंदा हाउस ने ओवरऑल हाउस विनर का खिताब अपने नाम किया।

  • प्रथम स्थान – अलकनंदा: 255 अंक
  • द्वितीय स्थान – त्रिशूल: 232 अंक
  • तृतीय स्थान – पिंडर: 185 अंक

बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


खेलों का निष्पक्ष संचालन और सक्रिय सहयोग

सभी खेलों का संचालन इंटेंसिव केयर सेंटर के प्रोजेक्ट लीडर संचित कुमार तथा शिक्षक कुलदीप सिंह चौहान द्वारा रेफरी के रूप में किया गया। कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणा, अनुशासन, खुशी और आत्मविश्वास का एक अनूठा संगम सिद्ध हुआ।


अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे— 

  • मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी
  • श्रवण कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य साधुराम इंटर कॉलेज
  • विवेक कुमार और अशोक बिष्ट, मैनेजर
  • संचित कुमार, आसरा ट्रस्ट
  • मानसी शर्मा, कोऑर्डिनेटर, समर्पण
  • दीक्षा धीमान, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर, उदयनि शालिनी फाउंडेशन

अतिथियों ने बच्चों की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का यह मॉडल पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायक है।

मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के समर्पित प्रयासों से सड़क पर बिखरा मायूस बचपन अब मुस्कुराता हुआ भविष्य की ओर बढ़ रहा है।
इंटेंसिव केयर सेंटर में शिक्षा, खेल और समग्र व्यक्तित्व विकास का समन्वित वातावरण बच्चों को सड़क से पदक विनर बनने की ओर प्रेरित कर रहा है।

You Might Also Like

नई दिल्ली : कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल
महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार को नोटिस जारी
बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘विदेश में नियम मानने वाले भारतीय अपने देश में क्यों भूल जाते हैं सिविक सेंस?’
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर: अमेरिका ने 25 मिनट में उड़ाए ईरान के परमाणु ठिकाने, 14 बंकर-बस्टर बम और दर्जनों टॉमहॉक मिसाइलों से किया हमला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?