By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, कई घायल; अमित शाह श्रीनगर पहुंचे, देशभर में हाई अलर्ट जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, कई घायल; अमित शाह श्रीनगर पहुंचे, देशभर में हाई अलर्ट जारी
क्राइमदेशफीचर्ड

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, कई घायल; अमित शाह श्रीनगर पहुंचे, देशभर में हाई अलर्ट जारी

The Hill India News
Last updated: April 22, 2025 4:10 pm
The Hill India News
Published: April 22, 2025
Share
SHARE

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह को निशाना बनाते हुए 26 लोगों की हत्या कर दी, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और गृह मंत्री अमित शाह से बात कर सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद गृह मंत्री श्रीनगर पहुंचे और सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हमले को “घिनौना और अमानवीय” बताते हुए कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला माफ करने लायक नहीं है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इसे कायराना हमला बताया और कहा, “पूरा देश आक्रोशित है, हमारे जवानों का खून खौल रहा है। आतंकियों को इसका बहुत भारी खामियाजा भुगतना होगा।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार से इस हमले के लिए जवाबदेही तय करने और ठोस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि “आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया सहित कई नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की।

हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश के सभी बड़े शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में एक आपात बैठक बुलाई गई जिसमें गृह सचिव, आईबी प्रमुख, सीआरपीएफ और सेना के अधिकारी शामिल हुए।

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

हमले में मारे गए पर्यटकों में विभिन्न राज्यों के नागरिक शामिल हैं। विशेष रूप से महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो-दो नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

घायलों की सूची में शामिल कुछ नाम:

  1. विनो भट (गुजरात)

  2. माणिक पाटिल

  3. रिनो पांडे

  4. एस. बालाचंद्रू (महाराष्ट्र)

  5. डॉ. परमेश्वर

  6. अभिजवन राव (कर्नाटक)

  7. संतरू (तमिलनाडु)

  8. सहशी कुमारी (उड़ीसा)

कर्नाटक के शिवमोगा निवासी मंजूनाथ की मौत की पुष्टि भी सामने आ रही है। वह अपने परिवार के साथ कश्मीर यात्रा पर थे। उनकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एक महिला ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है और सात अन्य लोग भी घायल हैं।” उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की अपील की।

यह आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर में शांति और पर्यटन को नुकसान पहुंचाने की साजिश के रूप में देखा जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें अब आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं। वहीं पूरा देश इस बर्बर घटना से शोक और आक्रोश में है।

You Might Also Like

नेपाल में सत्ता संकट गहराया: राष्ट्रपति-पीएम के इस्तीफे के बाद भारत ने कसी सीमाओं पर सुरक्षा
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका: अबूझमाड़ एनकाउंटर में दो टॉप कमांडर ढेर, दोनों पर 40-40 लाख का इनाम
धार्मिक स्थलों की पवित्रता को लेकर राहुल ने दिया बड़ा बयान, तिरुपति बालाजी लड्डू मामले पर कह दी ये बात
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी
‘संचार साथी’ ऐप को लेकर राजनीतिक तूफ़ान: कांग्रेस ने दूरसंचार विभाग के निर्देश को बताया असंवैधानिक, तत्काल वापसी की मांग
TAGGED:Amit Shahcountryhigh alertKashmirmany injuredPahalgamSrinagarTerrorist attacktourists killed
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?