फीचर्डविदेश

कांगो में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन का महाकहर, मकान ढहने से 14 लोगों की मौत

खबर को सुने

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में है। यहां के बुकावू शहर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांगो के बुकावू शहर में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन और घरों के गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। इबांडा के बुकावु कम्यून में जहां कई लोग अस्थायी घरों में रहते हैं, जो बारिश की वजह से ढह गए। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि कांगो में 20 दिसंबर को आम चुनाव है। इसके मद्देनजर जारी चुनाव प्रचार के बीच अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े देश में कमजोर बुनियादी ढांचे उजागर हुआ है, खासकर दक्षिण किवु जैसे संघर्षग्रस्त पूर्वी प्रांतों में, जहां बुकावु शहर है। इससे पहले सितंबर में उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ था, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी। नागरिक समाज संगठन फोर्सेस वाइव्स के अध्यक्ष मैथ्यू मोल के मुताबिक, यह आपदा उत्तर-पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल शहर में कांगो नदी के किनारे हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button