
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाले मर्डर का एक वीडियो सामने आया है। बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित एक ‘पेइंग गेस्ट’ में दो दिन पहले गला रेतकर जिस लड़की की हत्या की गई थी। उससे जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। इसमें एक युवक लड़की को चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक लड़की की हत्या 23 जुलाई की रात को की गई थी। हमलावर ने कमरे में घुसकर 24 वर्षीय कृति कुमारी को मार डाला था। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी। वह शहर में एक निजी कंपनी में काम करती थी।
पुलिस अधिकारी दयानंद ने कहा कि हत्यारे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हत्यारे को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गईं हैं। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि हत्यारा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इसीलिए उसकी तलाश में पुलिस की टीम मध्य प्रदेश भी भेजी गई है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुजेट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे कोरमंगला घटना का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पॉलीथीन बैग पकड़े हुए ‘पेइंग गेस्ट’ में घुसता है। वह दरवाजा खटखटाता है। कुछ देर बाद लड़की को घसीटकर बाहर निकालता दिखाई देता है।