By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” पर आधारित उत्तराखंड की झांकी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” पर आधारित उत्तराखंड की झांकी
उत्तराखंडफीचर्ड

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” पर आधारित उत्तराखंड की झांकी

The Hill India News
Last updated: January 22, 2025 3:10 pm
The Hill India News
Published: January 22, 2025
Share
SHARE

रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा प्रेस के सम्मुख अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश की गयी। उत्तराखण्ड राज्य के कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की पांरपरिक वेशभूषा में राष्ट्रीय रंगशाला में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित लोगों द्वारा सराहा गया। साथ ही इन 15 राज्यों के कलाकारों द्वारा भी अपने-अपने प्रदेश की झांकी के साथ पांरपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी गई। गणतंत्र दिवस समोराह में इस वर्ष 15 राज्यों की झांकी सम्मिलित की गई है।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी श्री के.एस.चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से 16 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड झांकी में भाग ले रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखण्ड की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी की थीम “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” रखा गया है। गणतंत्र दिवस समारोह पर कर्तव्य पथ उत्तराखण्ड राज्य की झांकी मार्च पास्ट करते हुऐ चतुर्थ स्थान पर देखने को मिलेगी। देवभूमि उत्तराखण्ड राज्य की इस झांकी में राज्य की समृ़द्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुन्दरता एवं साहसिक खेल एवं पर्यटन को दर्शाया गया है। झांकी के अग्र भाग में उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारम्परिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया है। यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐपण कला उत्तराखण्ड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। इस कला को उत्तराखण्डी महिलाओं द्वारा पूजा कक्षों, घरों के प्रवेश द्वारों के फर्श और दीवारों पर बनायी जाती है। इसको बनाने के लिए चावल का आटा तथा गेरु का उपयोग किया जाता है।

झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखण्ड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया है, जैसे – नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रैकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग तथा ऋषिकेश में योगा, बंजी जम्पिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइम्बिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया है। उत्तराखण्ड की यह झांकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दर्शायी गयी है।

चौहान ने कहा कि कर्तव्य पथ पर इस बार उत्तराखण्ड की झांकी “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” सबके लिये आकर्षण का केन्द्र रहेगी। उन्होंने बताया कि झांकी में उत्तराखंड की पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है, हमारा राज्य न केवल अपने आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यह साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी है। श्री चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी के रूप में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्णय से साहसिक खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उत्तराखंड पिछले कुछ समय से साहसिक खेलों के एक बड़े गंतव्य के रूप में उभरा है। राज्य की भौगोलिक स्थिति साहसिक खेलों के अनुकूल है, जिसको देखकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में रोमांच के शौकीन लंबे समय से ट्रैकिंग, राक क्लाइंबिंग, स्कीइंग और रिवर राफ्टिंग के लिए आ रहे हैं।
इस माह उत्तराखण्ड में दिनांक 28 जनवरी से प्रारम्भ हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हम सभी के लिए एक गौरव का क्षण है।
उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का निर्माण स्मार्ट ग्राफ आर्ट एडवर्टाइजिंग प्रा0लि0 के निदेशक श्री सिद्धेश्वर कानूगा द्वारा किया जा रहा है।
इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने इंडिया U19 वनडे टीम के कप्तान; द्रविड़ और सहवाग के बेटे भी खेलेंगे उनकी कप्तानी में
आफत बनी बारिश: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
खाई में गिरने से युवक की मौत
New Delhi: अगर आरोप सिद्ध हुए तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा, बृजभूषण ने दी चुनौती
देहरादून: डिजिटल मार्केटिंग कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये की ठगी और मानहानि, चार लोगों समेत एक निजी फर्म पर मुकदमा दर्ज
TAGGED:Adventure SportsCultural HeritageRepublic Day Parade.Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराकर मस्जिद में छिपा, घंटों चली मुठभेड़ का अंत

The Hill India News
The Hill India News
November 18, 2026
झबरेड़ा जानलेवा हमला मामला: हाईकोर्ट से 17 वर्षीय किशोर को बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज; गिरफ्तारी पर मिली राहत
साइबेरिया में रूसी सेना का बड़ा विमान हादसा, An-12 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश; 19 लोगों की दर्दनाक मौत, तकनीकी खराबी की आशंका से मचा हड़कंप
उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा: गूलर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत और 25 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान
IPL 2027 से पहले एमएस धोनी का बड़ा ऐलान! क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगा ‘थाला’ का जलवा, CSK ने सौंपी नई जिम्मेदारी; अब मेंटर बनकर तैयार करेंगे युवा खिलाड़ियों की फौज
IPL 2027: RCB के इन 3 युवा खिलाड़ियों पर टिकी फ्रेंचाइजी की नजर! रिटेंशन से पहले बढ़ा सस्पेंस, क्या सुयश-रसिख और विहान को मिलेगा मौका?
कश्मीर में लश्कर के आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट का खेल खत्म! एनकाउंटर के बाद सामने आया CCTV फुटेज, साथी उमर निसार के साथ घूमता दिखा 22 साल का आतंकी
उत्तराखंड में 8 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार! टिहरी-रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल; शादी की खुशियां मातम में बदलीं, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
हरिद्वार कुंभ में नहीं होगी LPG सिलेंडरों की किल्लत! करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार अलर्ट, गैस कंपनियों को अभी से तैयारी पूरी करने के निर्देश
पति के लापता होने के बाद जमीन हड़पने की साजिश का आरोप! भाई बनकर जीता भरोसा, फिर खाली कागजों और फर्जी हस्ताक्षरों से संपत्ति हड़पने की कोशिश का दावा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?