By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट: भारत ने लगाए गए आरोपों को किया सिरे से खारिज, उसुद अल-हरब ने ली हमले की जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > विदेश > पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट: भारत ने लगाए गए आरोपों को किया सिरे से खारिज, उसुद अल-हरब ने ली हमले की जिम्मेदारी
विदेश

पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट: भारत ने लगाए गए आरोपों को किया सिरे से खारिज, उसुद अल-हरब ने ली हमले की जिम्मेदारी

The Hill India News
Last updated: June 29, 2025 7:42 am
The Hill India News
Published: June 29, 2025
Share
Image Credit source: twitter
SHARE

नई दिल्ली/इस्लामाबाद:पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में शनिवार (28 जून) को हुए आत्मघाती हमले में 13 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए अप्रत्यक्ष रूप से उसे जिम्मेदार ठहराया। हालांकि भारत सरकार ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताते हुए सख्ती से खारिज कर दिया है।

भारत का दो-टूक जवाब:
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा,

“हमने पाकिस्तानी सेना का वह बयान देखा है जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया है। हम इस आधारहीन और भड़काऊ आरोप की कड़ी निंदा करते हैं और इसे पूरी अवमानना के साथ खारिज करते हैं।”

क्या हुआ था वजीरिस्तान में?
यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में उस समय हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को सैन्य काफिले में घुसा दिया। इस विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए, 10 अन्य घायल हुए और करीब 19 नागरिक भी जख्मी हो गए। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी और राहत अभियान शुरू किया।

इस आतंकी संगठन ने ली ज़िम्मेदारी:
पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर समूह के एक उप-गुट ‘उसुद अल-हरब’ ने ली है। यह समूह पूर्व में भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है और वजीरिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है।

पाकिस्तानी मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया:
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा,

“हम देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सुरक्षाकर्मियों और उनके परिवारों को सलाम करते हैं।”
उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और जवाबी कार्रवाई की बात भी कही है।

सुरक्षा हालात पर गहराते सवाल:
यह हमला हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान में हुई सबसे भीषण और जानलेवा घटनाओं में से एक माना जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया विफलताओं को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

You Might Also Like

इजराइल : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इजराइल दौरे पर
होर्मुज़ में बढ़ता सैन्य तनाव: अमेरिका की नई तैनाती से मध्य पूर्व में टकराव गहराया
जे़लेंस्की ने कहा की भूख को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है रूस..
बचपन का किस्सा सुनाकर ब्रिटेन के PM सुनक ने बताया नस्लवाद का कड़वा अनुभव: छलका दर्द
क्या अमेरिका के एक सीक्रेट मैसेज से गई थी इमरान खान की सरकार? पाकिस्तान का चर्चित ‘साइफर’ फिर बना सियासी तूफान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण

The Hill India News
The Hill India News
October 2, 2026
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
‘पलटूराम’ से ‘वोट चोरी’ तक… हरिद्वार में हरीश रावत के तीखे तेवर, ‘टाइगर इज बैक’ पोस्टर के साथ निकली धन्यवाद संवाद यात्रा
दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! पूरी तरह बैन नहीं, लेकिन 24 घंटे पटाखे चलाने की भी नहीं मिलेगी छूट; तय समय पर ही इस्तेमाल के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?