देशफीचर्ड

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि के अजब बयान ‘चांद को घोषित किया जाए हिंदू राष्ट्र’

खबर को सुने

प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे से लौटते ही सीधे चंद्रयान-3 के सफल होने के बाद मिशन की टीम से मिलने बेंगलुरु गए थे। जहां उन्होंने घोषण करते हुए कहा कि जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, उसे शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद अखिल भारतीय हिंदू/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अजीबोगरीब मांग कर दी है।

स्वामी चक्रपाणि ने कहा है कि चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। इसे संसद को हिंदू राष्ट्र के रूप में मान्यता देनी चाहिए। इसके साथ ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह शिव शक्ति पुनीत को वहां की राजधानी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वहां को आतंकी जिहादी मानिसकता से नहीं पहुंच पायेगा।इसके साथ ही उन्होंने चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह का नाम शिव शक्ति रखने पर पीएम मोदी का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button